शाओमी मी 5सी के बारे में नई जानकारी, अब फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2017 19:25 IST
ख़ास बातें
  • इस कथित हैंडसेट के बारे में ख़बरें आनी बंद हो गई थीं
  • शाओमी मी 5सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करेगा
  • शाओमी मी 5सी में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
शाओमी मी 5सी ज़िंदा है। दरअसल, इस कथित हैंडसेट के बारे में ख़बरें आनी बंद हो गई थीं। लेकिन यह अचानक ही एक बार फिर ऑनलाइन सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस को कथित तौर पर चीन की क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के कारण एक बार फिर इस स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के पांच अलग मॉडल वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन के लिए गए। इनमें से एमएई136 के शाओमी मी 5सी (ऊर्फ शाओमी मेरी) होने की उम्मीद है। 2105212, 2016089, 2016101 और एमबीई6ए5 कोडनेम वाले मॉडल भी सर्टिफिकेशन के लिए गए थे।

लिस्टिंग से पता चला है कि एमएई136 मॉडल नंबर के लिए 5वोल्ट/2 एंपियर पावर एडप्टर की ज़रूरत होगी। इसका मतलब है कि शाओमी मी 5सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करेगा। स्मार्टफोन में बेहद ही पतला बेज़ल होने की संभावना है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के पाइनकोन प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा, इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। शाओमी मी 5सी में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह आउट ऑफ बॉक्स मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा।
Advertisement

इसे आखिर में फरवरी में लॉन्च किए जाने की संभावना है। पहले इसे दिसंबर में लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं, लेकिन यह हो नहीं पाया। वैसे, हम आपको सुझाव देंगे कि इसपर पूरी तरह से भरोसा ना करें।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.