शाओमी एमआई 5 अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2016 18:31 IST
शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन अब एमआई डॉट कॉम के अलावा अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलेगा। शाओमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न, टाटा क्लिक और स्नैपडील पर भी उपलब्ध होगा। शाओमी इंडिया ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

याद दिला दें कि शाओमी एमआई 5 को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया था जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने बताया था कि यह हैंडसेट शुरुआती कुछ हफ्तों तक कंपनी की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट एमआई डॉट कॉम पर मिलेगा। इसके कुछ हफ्तों बाद अन्य ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी जानकारी गुरुवार को दी गई। ज्ञात हो कि कंपनी पहले इस हैंडसेट को फ्लैश सेल के जरिए बेच रही थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से यह ओपन सेल में उपलब्ध है।
Advertisement


अगर आपको शाओमी एमआई 5 के बारे में नहीं याद है तो हम बता दें कि नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 अपर्चर है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.