शाओमी एमआई 5 का विंडोज 10 मोबाइल वेरिएंट भी होगा लॉन्चः रिपोर्ट

शाओमी एमआई 5 का विंडोज 10 मोबाइल वेरिएंट भी होगा लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 का विंडोज 10 मोबाइल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

चीन की वेबसाइट आंझुओ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन एंड्रॉयड वेरिएंट वाले ही होंगे। हालांकि, इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाओमी और माइक्रोसॉफ्ट के इतिहास को देखते हुए संभव है कि यह दावा सही साबित हो।

शाओमी द्वारा माइक्रोसॉफ्ट का ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया जाना कोई नई बात नहीं। अमेरिका की इस कंपनी ने शाओमी एमआई 4 के लिए विंडोज 10 मोबाइल रॉम तैयार किया था। इसके अलावा शाओमी एमआई पैड 2 का एक वर्ज़न विंडोज 10 पर चलता है।

शाओमी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 को 24 फरवरी को लॉन्च करेगी। इसी दिन बार्सिलोना में आयोजित हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में हैंडसेट की झलक देखने को मिलेगी। कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। दावा किया गया है कि चीन की इस कंपनी ने हैंडसेट में प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »