शाओमी मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट '5एस' में होगा 5.5 इंच का डिस्प्ले

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 5 जुलाई 2016 10:47 IST
पुराने दावों से ठीक उलट नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट मी 5एस में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। याद रहे कि शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 5.15 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है।

पिछले महीने लीक हुई जानकारियों से पता चला था कि इस हैंडसेट को साल को दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा और इसमें 6 जीबी का रैम होगा।

बाकी सारे फ़ीचर जो पिछले महीने लीक हुए थे। नई रिपोर्ट में से उनकी पुष्टि हुई है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में फोर्स टच स्क्रीन होगा जो ऐप्पल के 3डी टच जैसा काम करेगा। शाओमी मी 5एस के अन्य कथित स्पेसफिकेशन में क्वालकॉम के अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं।

शाओमी मी 5एस के साथ कंपनी द्वारा मी नोट स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम किए जाने की भी जानकारी मिली है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मी नोट 2 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement

चीन के एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया है कि शाओमी मी नोट 2 के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी। टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) होगी।

अब तक लीक हुई जानकारियों से पता चलता है कि मी नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 4000 एमएएच की बैटरी, फास्ट चार्ज़िंग सपोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3डी टच डिस्प्ले होंगे।
Advertisement

याद रहे कि शाओमी ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपने 6.44 इंच डिस्प्ले वाले मी मैक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। शाओमी मी मैक्स 14,999 रुपये में मिलेगा। इसकी पहली फ्लैश सेल 6 जुलाई को मी डॉट कॉम पर आयोजित होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mi, Mi Note 2, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mi 5s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.