शाओमी एमआई 5 ऑनलाइन हुआ लिस्ट, 20 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

शाओमी एमआई 5 ऑनलाइन हुआ लिस्ट, 20 फरवरी को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
अभी तक लॉन्च किए गए शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन को एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर द्वारा लिस्ट कर दिया गया है जिससे हैंडसेट को 20 फरवरी को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। चीन के इस रिटेलर ने लिस्टिंग में हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। एक वीबो यूज़र ने भी इस हैंडसेट 20 फरवरी को लॉन्च किए जाने का दावा किया है और बताया है कि इसकी बिक्री 21 फरवरी से शुरू होगी।

चीन की ऑनलाइन कॉमर्स साइट गियरबेस्ट ने एमआई को लिस्ट किया था और इसकी जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड हेडलाइन्स द्वारा दी गई। लिस्टिंग में एमआई 5 की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है जो लीक हुए रेंडर इमेज से मेल खाती हैं। डिस्प्ले के नीचे होम बटन मौजूद है। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं। पीछे की तरफ एमआई 5 में प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल-टोन एलईडी फ्लैश नज़र आ रहा है।

थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर द्वारा हैंडसेट की लिस्टिंग में जिन स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है वे लीक हुए स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं। इस हैंडसेट में 5.2 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल), 4 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3600 एमएएच की बैटरी, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 4जी एलटीई सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 रॉम और डुअल-सिम सपोर्ट है।

दूसरी खबर में एक टिप्सटर ने वीबो पर तस्वीर साझा करके दावा किया है कि यह फॉक्सकॉन के प्लांट की है जहां पर एमआई 5 को बनाया जा रहा है। इस टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि एमआई 5 को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

चीन की इस कंपनी ने हाल ही में एमआई 5 फ्लैगशिप के लॉन्च के समय की ओर इशारा किया था। कंपनी ने बताया कि शाओमी एमआई 5 को स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रैम और स्टोरेज पर आधारित एमआई 5 के दो वेरिएंट होंगे। 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाले वर्ज़न की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,300 रुपये) होने का दावा किया गया है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम के 2,299 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »