शाओमी एमआई 5 की तस्वीरें लीक, डिजाइन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2016 18:18 IST
शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन की तस्वीरें एक बार फिर सार्वजनिक हुई हैं। इन तस्वीरों में शाओमी एमआई 5 का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। तस्वीरों को एक वीबो यूज़र द्वारा जारी किया गया था, हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया।

हैंडसेट की दोनों तस्वीरों में फ्रंट कैमरा, होम बटन और मेटल फ्रेम वाला किनारा नज़र आ रहा है। यह पुराने दावों से मेल खाता है। गौर करने वाली बात है कि कुछ हफ्ते पहले इस हैंडसेट की तस्वीरें तो सामने आई ही थीं, साथ में एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ था।

यह हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, पिंक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 27 सेकेंड के इस वीडियो में एमआई 5 को लकड़ी के डॉक पर रखा देखा जा सकता है और एक यूज़र थोड़ी देर के लिए हैंडसेट के इंटरफेस  को भी एक्सेस करता है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, एमआई 5 में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और बैक पैनल पर 3डी ग्लास कवर मौजूद होगा। होम बटन के फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर काम करने की जानकारी सामने आई है। इसके बारे में मार्केट में मौजूद सबसे छोटे और तेज सेंसर होने का भी दावा किया जा रहा है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
Advertisement

32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाले वर्ज़न की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,300 रुपये) होने का दावा किया गया है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम के 2,299 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। शाओमी एमआई 5 को अप्रैल 2016 के बाद लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.