Xiaomi Mi 4i का 32GB वेरिएंट बुधवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 13:03 IST
शाओमी (Xiaomi) बुधवार यानी 22 जुलाई को एमआई 4आई (Mi 4i) स्मार्टफोन का 32GB वेरिएंट भारत में पेश कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हैंडसेट के 16GB वेरिएंट को इस साल अप्रैल महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया था।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में माचिस की तीलियों का इस्तेमाल करके एक संदेश दिया गया है। इसमें लिखा है, "16" और फिर टेक्स्ट में लिखा है, "मूव 4 टू डबल (Move 4 to double)"। टीजर को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि कंपनी Mi 4i का 32GB वेरिएंट लॉन्च करेगी। फिलहाल, कीमत को लेकर कयास ही लगाए जा सकते हैं। शाओमी एमआई 4आई (Xiaomi Mi 4i) के 32GB वेरिएंट का लॉन्च कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा के उस बयान से मेल खाता है, जिसमें उन्होंने Mi 4i हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज बढ़ाने की बात की थी। इस प्रोडक्ट की लॉन्च तारीख भी कई मामलों में अहम है, क्योंकि कंपनी ने पिछले साल 22 जुलाई को ही भारतीय मार्केट में कदम रखा था।

इनबिल्ट स्टोरेज में बढ़ोतरी के बाद यूजर के पास मीडिया कंटेंट, डॉक्यूमेंट और अन्य फाइल को स्टोर करने के लिए ज्यादा स्पेस उपलब्ध होगा। मार्केट में मौजूद हैंडसेट का 16GB मॉडल माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता और यूजर सिर्फ 13GB स्पेस को ही एक्सेस कर सकते हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं होने के कारण लॉन्च के मौके पर Xiaomi Mi 4i हैंडसेट की आलोचना भी हुई थी, जिसका बचाव ह्यूगो बारा ने किया था।

उन्होंने कहा था, ''अच्छी परफॉर्मेंस के लिए हम नैतिक तौर पर एसडी कार्ड स्लॉट के खिलाफ हैं।'' ह्यूगो बारा का कहना था कि माइक्रोएसडी कार्ड कई बार फेल हो जाते हैं या फिर ठीक से काम नहीं करते। मार्केट में मिलने वाले सस्ते एसडी कार्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी क्ववालिटी बेहद ही खराब होती है और ये स्लो भी होते हैं। ह्यूगो बारा के मुताबिक, कुछ एंड्रॉयड यूजर ने बताया है कि सस्ते माइक्रोएसडी कार्ड के कारण ऐप क्रैश हो जाते हैं और कई बार डेटा खोने का भी डर होता है।
Advertisement

आपको बता दें कि Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिस पर MIUI 6 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 5 इंच का फुल-एचडी IPS डिस्प्ले,  64-bit octa-core Snapdragon 615 प्रोसेसर, Adreno 405 GPU और 2GB का रैम (RAM) है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इसकी बैटरी 3120mAh की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.