Mi 11 की बिक्री को लेकर मिली अहम जानकारी, टीज़र वीडियो भी लीक

Xiaomi ने फिलहाल Mi 11 की सेल व उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com ने नए स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है, जो कि 31 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 11 फोन उपलब्धता डिटेल्स के साथ JD.com पर हुआ है लिस्ट
  • 31 दिसंबर तक वेबसाइट पर चलेगी फोन की प्री-बुकिंग
  • फोन में मिल सकते हैं दो कॉन्फिगरेशन

Xiaomi Mi 11 के कथित लीक वीडियो में मिली फोन की झलक

Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन लॉन्च होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, जैसे-जैसे लॉन्च तारीख करीब आती जा रही है वैसे-वैसे स्मार्टफोन से जुड़ी विभिन्न खबरें भी सामने आती जा रही है। लेटेस्ट लीक में स्मार्टफोन का कथित आधिकारिक टीज़र वीडियो लीक किया गया है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि चीनी टेक कंपनी अगले हफ्ते मी 11 स्मार्टफोन को अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश करने वाली है। केवल इतना ही नहीं शाओमी मी 11 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग डिटेल्स के साथ JD.com पर लिस्ट भी कर दिया गया है। इसी तरह शाओमी ने भी नए स्मार्टफोन के लिए एक वेबपेज़ का निर्माण किया है, जिसमें फोन के कर्व्ड डिस्प्ले के संकेत मिले हैं।

Smartphone फोकस ब्लॉग SparrowNews ने एक टीज़र वीडियो लीक किया है, जिसे कथित रूप से Xiaomi Mi 11 के साथ जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पांच सेकेंड के इस वीडियो में नए मी सीरीज़ फोन का बैक पैनल देखने को मिला है। यह इस महीने सामने आए कॉन्सेप्ट रेंडर जैसा ही है।
Advertisement
 

टीज़र वीडियो के साथ, शाओमी ने अपनी Mi.com साइट पर Mi 11 स्मार्टफोन के लिए एक वेबपेज़ का निर्माण किया है, जिसमें फोन के होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ कर्व्ड किनारे देखने को मिले हैं। इसके अलावा फोन में पतले बेजल्स भी देखे जा सकते हैं। आपको बता दें, इससे पहले फोन का स्क्रीन प्रोटेक्टर भी सामने आया थी, जिसमें कुछ इसी प्रकार के डिज़ाइन के संकेत मिले थे।
 

Xiaomi Mi 11 availability details

शाओमी ने फिलहाल Mi 11 की सेल व उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com ने नए स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है, जो कि 31 दिसंबर तक चलेगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी मी 11 की सेल चीन में 1 जनवरी से शुरू होगी। वीबो पर एक टिप्सटर ने अलग से आगामी मी सीरीज़ फोन के प्रमुख वेरिएंट्स की जानकारी प्रदान की है, जिसको सबसे पहले GizChina द्वारा रिपोर्ट किया गया था।
Advertisement

टिप्सटर का दावा है कि शाओमी मी 11 दो कॉन्फिगरेशन में दस्तक देगा, एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। जहां फोन का टॉप-एंड वेरिएंट ब्लू और सिगरेट पर्पल कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है वहीं इसका बेस 8 जीबी वेरिएंट सिंगल स्मोक पर्पल शेड में आ सकता है। इस फोन में व्हाइट रंग में स्पेशल एडिशन भी मिल सकता है।

शाओमी Mi 11 Pro स्मार्टफोन को मी 11 के साथ लॉन्च कर सकती है। मी 11 प्रो में बड़ी बैटरी दी जा सकती है और दूसरे में बेहतर कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

शाओमी मी 11 को 28 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 11, Xiaomi Mi 11 Pro, Mi 11, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.