16GB रैम, 4 कैमरा वाले Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Ultra फोन Tiktok पर मिल रहे हैं 21 हजार रुपये सस्ते!

Xiaomi Mi 10 की बात करें यह 6.67 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Ultra को अब सस्ते में खरीदने का मौका
  • फोन में 6.67 इंच का सुपरएमोलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा का जबरदस्त सेटअप मिलता है

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Ultra कंपनी के दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनको यूजर्स आज भी बहुत पसंद करते हैं।

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Ultra कंपनी के दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनको यूजर्स आज भी बहुत पसंद करते हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन 2020 में लॉन्च किए गए थे जो कि प्रीमियम हैंडसेट कैटिगरी में आते हैं। अब इनकी कीमत काफी कम होने की खबर है। दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी अब सस्ते में सेल कर रही है। स्मार्टफोन्स की खास बात है कि इनकी कैमरा परफॉर्मेंस, प्रोसेसर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ इतनी बढ़िया मानी जाती है कि ये फोन आज भी यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। कंपनी अब इन्हें डिस्काउंटेड प्राइस पर बेच रही है। इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Xiaomi की Mi 10 सीरीज के स्मार्टफोन Mi 10 और Mi 10 Ultra को अब सस्ते में खरीदने का मौका है। कंपनी दोनों ही स्मार्टफोन्स को एक सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से डिस्काउंटेड प्राइस में सेल कर रही है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को चीन में TikTok के माध्यम से बहुत सस्ते में खरीदा जा सकता है। ITHome की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। Mi 10 को कंपनी ने 563 डॉलर (लगभग 45 हजार रुपये) में लॉन्च किया था। अब इस फोन को टिकटॉक पर 323 डॉलर या 2299 युआन (लगभग 26 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। यानि कि इस फोन की कीमत अब 19 हजार रुपये सस्ती हो गई है। 

Mi 10 के ऊपर वाला मॉडल Mi 10 Ultra भी बहुत सस्ता हो गया है जिसे अब 492 डॉलर (लगभग 39 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के समय पर इसकी कीमत 745 डॉलर (लगभग 60 हजार रुपये) थी। यानि कि इस फोन की कीमत अब 21 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है। इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह जबरदस्त कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जिसमें OIS का सपोर्ट भी है। इसके साथ इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर है जिसके साथ 5X जूम मिलता है। तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस है और चौथा सेंसर 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। 

फोन में 6.67 इंच का सुपरएमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें Snapdragon 865 चिपसेट मिलता है जिसके साथ 16GB तक रैम दी गई है। फोन में 4500mAh बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। फोन 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

वहीं Xiaomi Mi 10 की बात करें यह 6.67 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 108MP का मेन कैमरा है। साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। यह 2MP मैक्रो कैमरा के साथ आता है और 2MP का डेप्थ सेंसर भी इसमें मौजूद है। फोन में 4780mAh बैटरी है। यह 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.