• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी 200 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी 200 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

Xiaomi जल्द ही 200 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, टिप्सटर ने यहां न तो ब्रांड का नाम स्पष्ट किया है और न ही डिवाइस का नाम।

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी 200 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Mi 10 Ultra स्मार्टफोन में दिया गया था 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वायर्ड+ वायरलेस + रिवर्स का टोटल अमाउंट होगा 200 वॉट
  • इस साल लॉन्च किया जा सकता है शाओमी का 200 वॉट फास्ट चार्जिंग वाला फोन
विज्ञापन
Vivo ने पिछले ही दिनों iQoo 7 को ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। वहीं, Xiaomi ने इससे पहले Mi 10 Ultra स्मार्टफोन के साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पेश किया था। धीरे-धीरे जहां कंपनियां 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को अपने स्मार्टफोन में पेश करने जा रही हैं, वहीं शाओमी ने इससे आगे बढ़ने की योजना बना ली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही शाओमी 120 वॉट नहीं बल्कि 200 वॉट फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन मार्केट में उतारने जा रही है।

GizmoChina की रिपोर्ट में लोकप्रिय टिप्सटर Digital chat station का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Xiaomi जल्द ही 200 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, टिप्सटर ने यहां न तो ब्रांड का नाम स्पष्ट किया है और न ही डिवाइस का नाम। हालांकि, टिप्सटर ने यह जरूर साफ किया है कि फोन की 200 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता वायर्ड+ वायरलेस + रिवर्स का टोटल अमाउंट होगी।

ऐसे में भले ही 200 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता सुनने में दिलचस्प लग रही हो, लेकिन यह कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। क्योंकि कंपनी के Mi 10 Ultra स्मार्टफोन का टोटल चार्जिंग अमाउंट भी कुछ इतना ही है। मी 10 अल्ट्रा को चीन में Mi 10 Extreme Commemorative Edition के तौर पर पेश किया गया था, जिसमें चार्जिंग स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है-

फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 120 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन 50 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 10 वॉट तक रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। इसका मतलब यह है कि यह फोन कुल मिलाकर 185 वॉट चार्जिंग क्षमता से लैस है। ऐसे में 200 वॉच फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ नया फोन लाना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »