Xiaomi लॉन्च कर सकती है Redmi Note 9 सीरीज़ के तीन और स्मार्टफोन, एक होगा 108 मेगापिक्सल सेंसर से लैस

यह 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला पहला Redmi फोन होगा। Xiaomi ने पहले भी 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन रिलीज किया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 नवंबर 2020 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने रेडमी नोट 9 सीरीज़ के विस्तार को लेकर नहीं किया कोई ऐलान
  • रेडमी नोट 10 सीरीज़ में भी 108 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने का दावा
  • Redmi Note 10 सीरीज़ के भविष्य को लेकर संशय
ऐसा लगता है कि Redmi Note 9 सीरीज़ का विस्तार होने वाला है। इस सीरीज़ के तीन नए हैंडसेट मार्केट में लाए जाएंगे। ये दावा एक नामी टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर किया है। वैसे तो Redmi Note 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन से भी जल्द ही पर्दा उठना चाहिए, लेकिन उससे पहले कंपनी कुछ अलग करने का प्लान बना रही है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इन तीन स्मार्टफोन का नाम क्या होगा? लेकिन यह दावा किया गया है कि इनमें से एक 108 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा। जो किसी Redmi स्मार्टफोन के लिए पहला मौका होगा।

नामी टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर दावा किया है कि इस महीने के अंत तक रेडमी नोट 9 सीरीज़ के तीन और स्मार्टफोन मार्केट में उतारे जाएंगे। इनमें से एक में Samsung का नया ISOCELL HM2 सेंसर होगा। यह ISOCELL इमेज सेंसर 0.7 माइक्रोमीटर पिक्सल साइज़ और 108 मेगापिक्सल ISOCELL HM2 सेंसर के साथ आता है। बाकी दो रेडमी स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अगर यह दावा सही निकलता है तो यह 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला पहला Redmi फोन होगा। Xiaomi ने पहले भी 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन रिलीज किया है। लेकिन यह फोन मी ब्रांडिंग के तहत आता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ के ये कथित तीन हैंडसेट कब तक लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन इन्हें चीनी मार्केट में पेश किए जाने की पूरी संभावना है।

अगर Xiaomi वाकई में Redmi Note 9 सीरीज़ को विस्तार करने के बारे में विचार कर रही है, तो Redmi Note 10 सीरीज़ के भविष्य को लेकर संशय है। क्योंकि बीते कुछ दिनों में कई सर्टिफिकेशन साइट पर Redmi Note 10 सीरीज़ के फोन लिस्ट किए जा चुके हैं। हाल ही में एक शाओमी स्मार्टफोन को M2010J19SC मॉडल नंबर के साथ 3C वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि यह Redmi Note 10 4G हैंडसेट है और यह 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, यह भी दावा किया गया है कि टिप्सटर ने गलती से नोट 10 सीरीज़ की जगह नोट 9 सीरीज़ टाइप कर दिया है। संभव है कि उसका दावा रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर हो। अगर ऐसा होता है तो बीते महीने रेडमी नोट 10 सीरीज़ के एक फोन में 108 मेगापिक्सल सेंसर होने के दावे को बल मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 9, Redmi Note 9 series, Redmi note 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.