Xiaomi Mi Bunny Watch है दो कैमरों वाला स्मार्टवॉच, जानें सारी खूबियां

Xiaomi Mi Bunny Watch 4 की कीमत लगभग 9,600 रुपये है और यह आपको दो रंगों में मिलेगा।

Xiaomi Mi Bunny Watch है दो कैमरों वाला स्मार्टवॉच, जानें सारी खूबियां

Xiaomi Mi Bunny Watch 4 अभी चीन में हुआ है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Bunny Watch 4 में मौज़ूद है AI फीचर
  • 8 दिन की बैटरी लाइफ देगी वॉच की 920 एमएएच की बैटरी
  • घड़ी की मदद से बच्चे सीख सकेंगे अंग्रेजी भाषा
विज्ञापन
Xiaomi Mi Bunny Watch 4 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में दो कैमरे हैं। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 8 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है। यही नहीं, इस स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन काफी रिझाने वाले हैं, जिसमें 4जी सपोर्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शामिल हैं। हालांकि, Xiaomi की मी बनी वॉच 4 अन्य स्मार्टवॉच की तुलना में थोड़ी बड़ी है। इसका प्रमुख कारण घड़ी में मौजूद कैमरा है। इस घड़ी में AI सेफ पॉज़िशनिंग जैसे फीचर मौजूद हैं, जो अभिभावकों को बच्चों की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करते हैं।
 

Xiaomi Mi Bunny Watch 4: Price, availability

शाओमी मी बनी वॉच 4 की कीमत CNY 899 (लगभग 9,600 रुपये) है। यह आपको दो रंगों के विकल्प में मिलेगी- नीला और गुलाबी। हालांकि, भारत समेत दूसरे बाजारों में इसे कब उतारा जाएगा? इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है।
 

Xiaomi Mi Bunny Watch 4: Specifications, features

शाओमी की इस घड़ी में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 326 पीपीआई है। स्क्रीन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्शन दी गई है। कैमरा की बात करें, तो इस घड़ी में आपको दो 5 मेगापिक्सल के कैमरे मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल वॉच फेस और वीडियो कॉल के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच में एनएफसी, वाई-फाई, 4जी, स्पीकर्स और माइक्रोफोन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Xiaomi Mi Bunny Watch 4 वाटर-रेसिस्टेंट है। वहीं, इसमें 920 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इस घड़ी का भार 296 ग्राम है।

वाई-फाई, 4जी और 5 मेगापिक्सल का कैमरा अभिभावकों को सुविधा देगा कि वह अपने बच्चों को वीडियो कॉल कर सकें। यही नहीं, 5 मेगापिक्सल कैमरा, जिसमें AI रेकिग्निशन दिया गया है। इसकी मदद से अभिभावक यह देख सकते हैं कि उनके बच्चों के आस-पास क्या कुछ मौजूद है। घड़ी में मौजूद AI बच्चे की एकदम सही लोकेशन बताने का काम करती है। घड़ी में इन-बिल्ड वॉयस असिस्टेंट बच्चों को अलार्म सेट करने में, गाने सुनने में और यहां तक कि अंग्रेज़ी सीखने में भी मदद करता है।

Xiaomi Mi Bunny Watch 4 के लिए कई ऐप्स मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »