Xiaomi Mi A1 नए रंग में, जानें क्या है खास

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने दो रियर कैमरे वाले मी ए1 स्मार्टफोन को नए अवतार में भारतीय मार्केट में उतार दिया है। शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के लाल रंग वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2017 13:57 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के लाल रंग वेरिएंट को लॉन्च किया गया
  • शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा
  • यह वेरिएंट मी फैन सेल में मात्र 12,999 रुपये में मिलेगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने दो रियर कैमरे वाले मी ए1 स्मार्टफोन को नए अवतार में भारतीय मार्केट में उतार दिया है। शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के लाल रंग वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये होगी। जानकारी दी गई है कि Xiaomi ने इस स्पेशल एडिशन वेरिएंट को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में छुट्टियों के सीज़न को ध्यान में रखकर उतारा गया है। बता दें कि शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा।

मज़ेदार बात यह है कि Xiaomi Mi A1 का यह वेरिएंट मी फैन सेल में मात्र 12,999 रुपये में मिलेगा। यह जानकारी शाओमी इंडिया ने ट्वीट करके दी। बता दें कि इस स्पेशल वेरिएंट को पिछले हफ्ते ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi A1 Special Edition Red में नए कलर वेरिएंट के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन रेगुलर मी ए1 वाले ही हैं। Xiaomi Mi A1 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया ऑप्टिकल ज़ूम डुअल कैमरा सेटअप। इसके अलावा यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड वेरिएंट 20 दिसंबर से सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। फोन को मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। मी होम स्टोर और मी पार्टनर स्टोर में भी फोन को उपलब्ध कराया जाएगा।
 

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.