Redmi 8A Dual का नया वेरिएंट लॉन्च, खत्म होगी स्टोरेज की टेंशन

नए एडिशन के अलावा, Redmi 8A Dual 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। जबकि इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जून 2020 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A Dual अब तक 32 जीबी स्टोरेज में था उपलब्ध
  • रेडमी 8ए डुअल फोन में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी 8ए डुअल में है 5,000 एमएएच बैटरी

Redmi 8A Dual हुआ था Redmi 8A के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च

Redmi 8A Dual का नया 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल मार्केट में मौज़ूद Redmi 8A Dual के बाकी मॉडल के साथ उपलब्ध होगा। बता दें कि रेडमी 8ए डुअल को 32 जीबी स्टोरेज के साथ पहले लॉन्च किया गया था। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 3 जीबी रैम के विकल्प दिए गए थे।  याद दिला दें, रेडमी 8ए डुअल फोन “Aura X Grip” डिज़ाइन के साथ आता है, जिसके बैक पैनल में मेश टेक्सचर और P2i nano कोटिंग दी गई थी। रेडमी 8ए डुअल फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। यह फोन मार्केट में मौजूद Realme C3 और Infinix Hot 8 स्मार्टफोन को टक्कर देगा। हालांकि, इस नए स्मार्टफोन मॉडल की कीमत ऐसी है कि इसे Realme Narzo 10A से भी टक्कर मिलने वाली है।
 

Redmi 8A Dual price in India, availability details

रियलमी 8ए डुअल के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। स्मार्टफोन का यह नया वेरिएंट 15 जून सोमवार से Amazon, Mi.com और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। नए एडिशन के अलावा, रेडमी 8ए डुअल 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है।

आपको बता दें, Xiaomi ने फरवरी में रेडमी 8ए डुअल को भारत में Redmi 8A के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया था। यह फोन तीन अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, वो हैं- मिडनाइट ग्रे, सी ब्लू और स्काई व्हाइट।
 
 

Redmi 8A Dual specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रेडमी 8ए डुअल एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। फोन स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है, जो 3 जीबी तक रैम के साथ आता है। नए फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें, तो रेडमी 8ए डुअल 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ मिलेगा, दोनों ही विकल्प के साथ 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हैडरफोन जैक शामिल है। फोन में सेंसर्स के लिए एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सीमीटर सेंसर शामिल होता है।

रेडमी 8ए डुअल में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का भार 188 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  8. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.