Xiaomi ने ज़ारी किया नए रेडमी फोन का टीज़र, Redmi 9 या Redmi Note 9 सीरीज़ से उठ सकता है पर्दा

संभवतः कंपनी ने Redmi Note 9 सीरीज़ की ओर इशारा दिया है। याद रहे कि Redmi Note 7 सीरीज़ को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। अगर कंपनी अपनी इस रणनीति को दोहराती है तो रेडमी नोट 9 सीरीज़ लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 सीरीज़ को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था
  • Redmi Note 8 को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था
  • अब रेडमी नोट 9 सीरीज़ की है बारी

नए Redmi फोन का टीज़र ज़ारी

Xiaomi भारतीय मार्केट को नए Redmi फोन को लाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में टीज़र ज़ारी कर दिया गया है। कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र में कोई भी जानकारी नहीं उपलब्ध है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Redmi 9 और Redmi Note 9 सीरीज़ की ओर इशारा दे रही है। याद रहे कि Redmi Note 7 और Redmi 7 को क्रमशः फरवरी और अप्रैल महीने में लाया गया था। संभव है कि कंपनी इस साल भी कुछ ऐसा ही करे। Redmi फोन के टीज़र को शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन द्वारा साझा किया गया है।

मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र जारी किया। इसमें नए रेडमी फोन को जल्द ही लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। वीडियो में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। लेकिन मनु कुमार जैन ने कहा कि Redmi की पहचान पावर से होती रही है। संभवतः यह बेहतर बैटरी लाइफ की ओर इशारा है। उन्होंने अगले रेडमी फोन में पावरफुल प्रोसेसर और पावरफुल यूज़र एक्सपीरियंस मिलने का भी भरोसा दिया है। उन्होंने #MorePowerToRedmi हैशटैग का इस्तेमाल किया है जो बेहतर बैटरी क्षमता का दावा है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, संभवतः कंपनी ने Redmi Note 9 सीरीज़ की ओर इशारा दिया है। याद रहे कि Redmi Note 7 सीरीज़ को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। अगर कंपनी अपनी इस रणनीति को दोहराती है तो रेडमी नोट 9 सीरीज़ लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। याद रहे कि Redmi Note 8 को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। दूसरी तरफ, Redmi Note 8 Pro में हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 4,500 एमएएच बैटरी है।

हो सकता है कि कंपनी Redmi 9 सीरीज़ को लाने की तैयारी कर रही हो। क्योंकि रेडमी 7 को मार्च महीने में पेश किया गया था। और इसे भारत में बीते साल अप्रैल महीने में लाया गया। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रेडमी 9 में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर होगा और इसे 2020 में पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। ये सारे दावे मात्र हैं। संभव है कि Xiaomi अपनी रेडमी सीरीज़ में किसी नए हैंडसेट को लाए। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी और जानकारी देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note 9, Redmi 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.