653 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में Xiaomi India को मिला नोटिस, कंपनी ने जारी किया बयान

DRI द्वारा जांच पूरी होने के बाद, Xiaomi India को दिनांक 01.04.2017 से 30.06.2020 की अवधि के दौरान 653 करोड़ रुपये की ड्यूटी की मांग और वसूली के लिए तीन कारण बताओ नोटिस (शो कॉज़ नोटिस) जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi India के ऊपर 653 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप
  • DRI ने कंपनी के खिलाफ जारी किया नोटिस
  • कंपनी ने कहा "हम सभी भारतीय कानूनों का पालन करते हैं।"

हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Xiaomi के साथ-साथ Oppo के कई ऑफिस पर छापेमारी की थी

हाल ही में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने Xiaomi और Oppo के कई ऑफिस पर छापेमारी की थी। अब, लेटेस्ट खबर के अनुसार, वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने बुधवार को जानकारी दी है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने 653 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी की है। कहा जा रहा है कि शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Xiaomi India) अंडरवैल्यूएशन के जरिए कस्टम ड्यूटी बचा रही थी।

न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने Xiaomi India के ऊपर 653 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है, और कंपनी को इसे लेकर नोटिस जारी किया है। कंपनी पर आरोप है कि वह अंडरवैल्यूएशन के जरिए कस्टम ड्यूटी बचा रही थी। बता दें, इसे लेकर कंपनी और उसके निर्माताओं के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) द्वारा एक जांच भी शुरू की गई थी।
Advertisement

मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा "डीआरआई द्वारा जांच पूरी होने के बाद, मेसर्स शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिनांक 01.04.2017 से 30.06.2020 की अवधि के दौरान 653 करोड़ रुपये की ड्यूटी की मांग और वसूली के लिए तीन कारण बताओ नोटिस (शो कॉज़ नोटिस) जारी किए गए हैं।"

जैसा कि हमने बताया, DRI द्वारा देश के कई शहरों में मौजूद Xiaomi India के ऑफिसों में तलाशी ली गई थी, जिसमें निदेशालय के अनुसार, कई आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इसमें पता चला है कि Xiaomi India, Qualcomm US और बीजिंग स्थित Xiaomi Mobile Software को दिए जाने वाली रॉयल्टी और लाइसेंस फीस को संविदात्मक दायित्व के तहत भेज रही थी।
Advertisement

DRI द्वारा की गई जांच में आगे पता चला है कि Xiaomi India 'MI' ब्रांड के मोबाइल फोन की सेल से जुड़ा हुआ है और ये मोबाइल फोन या तो Xiaomi India द्वारा आयात किए जाते हैं या शाओमी इंडिया के क्रान्ट्रैक्ट निर्माताओं द्वारा मोबाइल फोन के पुर्जों और कंपोनेंट का आयात करके भारत में असेंबल किए जाते हैं। इन निर्माताओं द्वारा बनाए गए MI ब्रांड के मोबाइल फोन कॉन्ट्रैक्ट समझौते के जरिए विशेष रूप से Xiaomi India को बेचे जाते हैं।
Advertisement

डीआरआई द्वारा जांच के दौरान मिले सबूतों से संकेत मिलता है कि Xiaomi India और इसके कॉन्ट्रैक्ट निर्माता शाओमी इंडिया और क्रॉन्ट्रैक्ट निर्माताओं द्वारा आयात किए गए माल के आकलन योग्य मूल्य में शाओमी इंडिया द्वारा भुगतान की गई रॉयल्टी की राशि को शामिल नहीं कर रहे थे, जो कि कस्टम एक्ट, 1962 के सेक्शन 14 और कस्टम वैल्यूएशन (आयातित माल के मूल्य का निर्धारण) नियम 2007 का उल्लंघन है।

Gadgets 360 को दिए बयान में Xiaomi India के प्रवक्ता ने कहा है कि "हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम सभी भारतीय कानूनों का पालन करते हैं। फिलहाल हम नोटिस की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं। एक जिम्मेदार कंपनी के रूप में, हम सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकारियों का समर्थन करेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Tax Evasion
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.