शाओमी इंडिया का दावा, 18 दिन में बेचे 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2016 16:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने भारत में 18 दिन में 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट बेचे हैं
  • सीईओ ली जून ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखा है खुला खत
  • मात्र 6 महीने में कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 3 के 23 लाख यूनिट बेचे हैं
किफायती दाम में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले फोन पेश करने की शाओमी की रणनीति को भारतीय ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है। कंपनी ने 2014 में इस मार्केट में कदम रखा था। पहली बार फ्लैश सेल मॉडल को अपनाया जिसमें चंद सेकेंड में ही हैंडसेट आउट ऑफ स्टॉक हो जाते थे। अब कंपनी ने एक और कीर्तिमान हासिल करने की जानकारी दी है। उसने मात्र 18 दिनों में 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। इस उपलब्धि पर कंपनी के सीईओ ली जून ने शाओमी इंडिया के कर्मचारियों और प्रशंसकों को एक खुला खत लिखा है।

इस खत में जून ने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के साथ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा की भी तारीफ की है। प्रशंसा की सूची में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन का भी नाम है। जून ने मी इंडिया के प्रशंसकों की भी जमकर तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल बनाए गए अलग-अलग कीर्तिमानों का भी ज़िक्र किया है।
Advertisement

उन्होने कहा है कि पिछले साल जून महीने में शाओमी 'मेक इन इंडिया' से जुड़ने वाली पहली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बनी थी। आईडीसी के अनुमान के मुताबिक, इस साल जुलाई से अगस्त महीने के बीच शाओमी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी। इसके अलावा कंपनी मात्र 6 महीने में शाओमी रेडमी नोट 3 के 23 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब रही है। यह शाओमी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है।

उन्होंने खुले खत में लिखा है,"शाओमी के ग्लोबलाइज़ेशन रणनीति का अहम हिस्सा है भारतीय मार्केट। चीन के बाहर यह हमारे लिए सबसे बड़ा मार्केट है। मुझे पूरा भरोसा है कि अथक परिश्रम के दम पर हम आने 2-3 सालों में मार्केट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर लेंगे।"
Advertisement

याद दिला दें कि शाओमी ने भारत में जुलाई 2014 में मी 3 के साथ कदम रखा था। इस फोन के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की। एक साल के अंदर ही शाओमी अपनी वेबसाइट और ऐप लॉन्च करने में कामयाब रही। दूसरी तरफ, कंपनी के फोन अमेज़न, स्नैपडील जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी मिलने लगे। अप्रैल 2015 में कंपनी ने शाओमी मी 4आई को लॉन्च किया। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय मार्केट के लिए बनाया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.