Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में फिर आई नम्बर 1, Vivo, Samsung को छोड़ा पीछे

शाओमी के बाद Vivo का नम्बर आता है जो इसके पीछे ही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 13:27 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में कंपनी ने 18 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया।
  • इसने 67 लाख स्मार्टफोन यूनिट्स इस दौरान बेचीं।
  • शाओमी के बाद Vivo का नम्बर आया है जो दूसरे स्थान पर है।

Xiaomi एक बार फिर से भारत में टॉप पॉजीशन पर आ गई है।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की ग्रोथ साल की दूसरी तिमाही में बहुत धीमी गति से आगे बढ़ी। मार्केट ग्रोथ को लेकर मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट ने Q2 2024 में सिर्फ 1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। इसके पीछे कई कारक बताए गए हैं जिनमें इस अवधि के दौरान भारत में चुनाव होना, मौसम की भीषण गर्मी, सीजन में कम डिमांड आदि शामिल हैं। बावजूद इसके, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 

Xiaomi पिछले कई महीनों से टॉप पॉजीशन से वंचित रहने के बाद एक बार फिर से नम्बर वन पर आ गई है। Canalys की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 18 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल कर लिया। इसने 67 लाख स्मार्टफोन यूनिट्स इस दौरान बेचीं जिसकी बदौलत यह फिर से भारत में टॉप स्मार्टफोन कंपनी बन गई। कंपनी ने 5G सेग्मेंट पर फोकस किया और हरेक प्राइस रेंज में डिवाइसेज उतारे। 

Xiaomi ने फ्लैगशिप लॉन्च करने पर भी खासा ध्यान दिया। हाल ही में कंपनी ने टॉप फ्लैगशिप Xiaomi 14 सीरीज को लॉन्च किया। साथ ही Xiaomi 14 Civi को भी पेश किया। शाओमी के बाद Vivo का नम्बर आता है जो इसके पीछे ही है। यानी दोनों के मार्केट शेयर में बहुत ज्यादा अंतर रिपोर्ट में नहीं बताया गया है। तीसरा स्थान Samsung को मिला जिसने अवधि के दौरान 61 लाख यूनिट्स सेल कीं। इसके बाद Realme और Oppo का नम्बर आता है। 

Realme लिस्ट में चौथे स्थान पर है जिसने 43 लाख यूनिट्स सेल कीं। जबकि Oppo को पांचवां स्थान मिला है जिसने 42 लाख यूनिट्स सेल कीं। साल की पहली तिमाही में नजारा कुछ अलग था, जब मार्केट ने 15 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की थी। पहली तिमाही में 3.5 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई थी। 

Samsung का पहली तिमाही में दबदबा था जब कंपनी ने 19 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया था। उसके बाद Xiaomi, Vivo जैसे ब्रैंड्स टॉप में थे। Canalys की रिपोर्ट कहती है कि आने वाले त्यौहारी सीजन में भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री काफी बढ़ेगी। वहीं, आने वाले साल में यानी 2025 में लगभग 44 प्रतिशत भारतीय कस्टमर एक नया फोन खरीद सकते हैं। जिसमें 5G फोन पर कस्टमर्स का खास फोकस रहेगा। 
Advertisement

यहां मार्केट के लिए कुछ चुनौतियां भी बताई गई हैं। फेस्टिव सीजन में कस्टमर बहुत अधिक प्राइस घटने की अपेक्षा करता है जिससे ब्रैंड वैल्यू को नुकसान होता है, और कंपनी का मुनाफा घट जाता है। इसके अलावा, सेकंडहैंड स्मार्टफोन मार्केट भी तेजी से ग्रोथ कर रही है, जो नए स्मार्टफोन्स की बिक्री में एक बाधा बनती है। फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट होने की प्रक्रिया देश में बहुत धीमी है। यह कारक भी स्मार्टफोन सेल्स पर नकारात्मक असर डालता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi news, Xiaomi top position in India

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  2. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.