Xiaomi 15 सीरीज का कैमरा डिजाइन, कलर ऑप्शन लीक, जानें क्या कुछ होगा खास

Xiaomi 15 में 4,800mAh या 4,9000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Xiaomi 15 सीरीज का कैमरा डिजाइन, कलर ऑप्शन लीक, जानें क्या कुछ होगा खास

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi 15 में 4,800mAh या 4,9000mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Xiaomi 15 Pro में 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर  Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi इस साल Snapdragon 8 Gen 4 से लैस पहला स्मार्टफोन लाएगा। क्वालकॉम अक्टूबर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 पेश कर सकता है, वहीं Xiaomi उसी महीने नए प्रोसेसर से लैस Xiaomi 15 और 15 Pro लॉन्च कर सकता है। हाल ही में आई लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शाओमी 15 सीरीज के कैमरा आईलैंड डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है।


Xiaomi 15 Series Design


टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi 15 सीरीज के कैमरा मॉड्यूल पर सजावटी स्टड के बजाय एक नया डिजाइन मिलेगा। इससे पहले Xiaomi 14 और 14 Pro में एक स्क्वाअर शेप का कैमरा मॉड्यूल ऊपर-बाए कॉर्नर में स्थित था, जो पेरिसियन हॉबनेल टेक्सचर के साथ एक मैटल बेजेल से घिरा हुआ था, जिसके साथ छोटे और उभरे हुए डॉट्स थे। नई लीक से पता चलता है किXiaomi 15 सीरीज ऊपर बाएं कॉर्नर में स्क्वाअर कैमरा मॉड्यूल बरकरार रहेगा, इसमें सजावटी स्टड शामिल नहीं होंगे।


Xiaomi 15 Series Specifications


लीक से पता चला है कि Xiaomi 15 और 15 Pro कुछ स्पेशल एडिशन के साथ ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और ब्राइट सिल्वर जैसे कलर्स में आएंगे। इसके अलावा सीरीज पहले के मुकाबले स्लिम और वजन में हल्की होगी। पिछली रिपोर्टों के अनुसार, Xiaomi 15 एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन रहेगा, जबकि 15 Pro क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एक बड़ा स्मार्टफोन होगा। दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले के लिए Xiaomi का ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। शाओमी 15 सीरीज IP69-रेटिंग से लैस होगी, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

Xiaomi 15 में 4,800mAh या 4,9000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Xiaomi 15 Pro में 5,400mAh की बैटरी हो सकती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। एक हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 15 Pro का ओमनीविजन OV50K 50 मेगापिक्सल प्राइमरी स्नैपर f/1.4-f/2.5 के वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट करेगा। 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के अलावा इसमें 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX8-सीरीज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »