Redmi Note 8 Pro 16 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च, Xiaomi ने दी जानकारी

Redmi India ने ट्विटर पर ऐलान किया कि कंपनी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। टीज़र पोस्टर में एक इनफिनिटी साइन है जिसे फ्लिप करने पर 8 नंबर नज़र आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2019 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 8 प्रो गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है
  • हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 8 प्रो में

Redmi Note 8 Pro में है 64 मेगापिक्सल कैमरा

Redmi Note 8 Pro को भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ट्विटर पर इस फोन के लिए #64MPQuadCamBeast हैशटैग का इस्तेमाल किया है। फोन को सबसे पहले अगस्त महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। लॉन्च के बाद ही शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बताया था कि रेडमी नोट 8 प्रो को भारत में दो महीने में टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरे होने के बाद पेश कर दिया जाएगा। बता दें कि रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच बैटरी के साथ हीलियो जी90टी प्रोसेसर है।

Redmi India ने ट्विटर पर ऐलान किया कि कंपनी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। टीज़र पोस्टर में एक इनफिनिटी साइन है जिसे फ्लिप करने पर 8 नंबर नज़र आता है। यह इशारा है कि रेडमी नोट 8 प्रो जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। पोस्टर में यूएफएस स्टोरेज, प्रो गेमिंग, सुपर रिजॉल्यूशन और क्वाड कैमरा सेटअप का ज़िक्र है। चीन में लॉन्च इवेंट के बाद ही मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी थी कि रेडमी नोट 8 प्रो 8 हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा। एक तरह से कंपनी ने अपना वादा निभाया है। फिलहाल, रेडमी नोट 8 को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi Note 8 Pro की भारत में कीमत क्या होगी? इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। उम्मीद है कि रेडमी नोट 8 प्रो की भारतीय कीमत इसी के आसपास होगी। याद रहे कि चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होता है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकते हैं।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर को भी बेचेगी।

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.