Redmi Note 10 सीरीज़ का रिकॉर्ड, दो हफ्तों में हुई 500 करोड़ रुपये की बिक्री

Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max तीनों ही फोन में क्वाड यरिर कैमरा सेटअप मौजूद है, जहां रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में आपको 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ में शामिल हैं तीन स्मार्टफोन
  • रेडमी नोट 10 सीरीज़ की अगली सेल 1 अप्रैल को आयोजित की गई है
  • Redmi Note 10 Pro Max इस सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट है

तीनों फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है

Redmi Note 10 सीरीज़ की सेल भारत में दो हफ्तों के अंदर 500 करोड़ रुपये के पार जा पहुंची है, जिसकी ऐलान खुद कंपनी द्वारा किया गया है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं, वो हैं Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max। Xiaomi ने इस सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया था, जिनकी पहली सेल क्रमश: 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को शुरू हुई थी। शाओमी ने इनकी अगली सेल की भी घोषणा कर दी है, जो कि आज यानी 1 अप्रैल को आययोजित होने वाली है।

Xiaomi ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से साझा किया है कि 16 मार्च से सेल शुरू होने के बाद से Redmi Note 10 सीरीज़ की बिक्री 500 करोड़ रुपये के पार हो गई है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि Redmi Note 10 की सेल 16 मार्च को शुरू हुई थी, जबकि Redmi Note 10 Pro की सेल को कंपनी ने 17 मार्च को शुरू किया था वहीं Redmi Note 10 Pro Max की सेल 18 मार्च को आयोजित की गई थी। शाओमी ने फिलहाल, यह जानकारी नहीं दी है कि स्मार्टफोन की कितनी यूनिट्स को अब-तक बेचा जा चुका है। तो ऐसे में यह साफ नहीं है कि सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन्स में से किसी स्मार्टफोन की बिक्री भारत में सबसे ज्यादा हुई है।

अनुमान लगाएं तो... Xiaomi ने इन दो हफ्तों में Redmi Note 10 सीरीज़ की 227,000 से 416,000 यूनिट्स के बीच बेचा हो सकता है।

रेडमी नोट 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रेडमी नोट 10 प्रो के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। इसके अन्य दो वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। आखिर में सबसे हाई-एंड मॉडल रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स आता है, जिसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है।
Advertisement

कंपनी यह भी ऐलान कर चुकी है कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ की अगली सेल आज 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Advertisement
 

Redmi Note 10 series specifications

रेडमी नोट 10 फोन ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर से लैस है, जबकि प्रो व मैक्स वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर से लैस हैं। तीनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जहां रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में आपको 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं, वनीला रेडमी नोट 10 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, वहीं प्रो व मैक्स वेरिएंट में 5,020 एमएएच की बैटरी मिलती है। हालांकि, कंपनी ने तीनों ही स्मार्टफोन्स में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great macro camera
  • Attractive design, IP53 rating
  • Good overall performance
  • Fast charging
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy software at launch time
  • Redmi Note 10 Pro is nearly identical and priced lower
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.