Xiaomi Civi 3 आया 12GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर नजर

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Civi 3 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX800 प्राइमरी कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi Civi 3 स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
  • Xiaomi Civi 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच की FHD+ डिस्प्ले है।
  • Xiaomi Civi 2 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi CIVI 2 में 6.55 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi Civi 3 पर काम कर रही है। बीते साल चीन में सितंबर में Xiaomi Civi 2 लॉन्च किया गया था, जिसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC था। हालांकि Xiaomi ने अभी तक Xiaomi Civi 3 की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसे कथित तौर पर चीन सर्टिफिकेशन साइट MIIT पर देखा गया है। बताया जाता है कि यह 12GB RAM और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस होगा। Xiaomi Civi 3 में MediaTek Dimensity 8200 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी कैमरा मिलेगा। यहां हम आपको Xiaomi Civi 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, MIIT वेबसाइट पर कथित लिस्टिंग में Xiaomi Civi 3 मॉडल नंबर 23046PNC9C के साथ नजर आया है। वीबो पर शेयर की गई लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट के अनुसार, स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑनलाइन लिस्टिंग से Xiaomi फोन में 5G कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का पता चला है। हालांकि, यहां पर इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं है।  Xiaomi ने अभी तक Xiaomi Civi 3 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन MIIT साइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि आने वाले दिनों में इसको पेश किया जा सकता है।
Advertisement

पिछली लीक के अनुसार, Xiaomi Civi 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन MediaTek Dimensity 8200 SoC से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX800 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा यह दो 32 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरों से लैस होगा। 

Xiaomi Civi 2 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 कैमरा और 32 मेगापिक्सल ड्यूल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। Xiaomi Civi 2 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में बीते साल सितंबर में CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.