शाओमी के रहस्यमयी फोन के बारे में जानकारी आई सामने, मी नोट 2 व मी 6 के बारे में चला पता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2016 09:42 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 एक सरप्राइज़ के साथ आएगा
  • मी 6 और मी 5सी को लेकर भी खबरें हैं
  • एक रहस्यमयी शाओमी फोन में ई-इंक डिस्प्ले होने की खबरें भी हैं
मी 5एस और मी 5एस प्लस लॉन्च करने के बाद शाओमी मी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन मी नोट 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, अगले फ्लैगशिप मी 6, मी 5सी और एक रहस्यमयी नए शाओमी फोन सहित कई स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी।

पिछले दिनों मी नोट 2 स्मार्टफोन को लेकर कई जानकारी ऑनलाइन लीक हुई हैं। शाओमी के सीईओ ले जून की मानें तो, मी नोट 2 'कुछ चौंकाने वाली चीजें' होंगी। इस खबर के बारे मे सबसे पहले जानकारी एक चीनी वेबसाइट ने दी। मी नोट 2 के में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 21 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा होने की खबरें हैं।
Advertisement

एक दूसरी खबर में शाओमी के कथित अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 को लेकर जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक होने का दावा किया गया है। मी 6 की लीक तस्वीरें सबसे पहले प्राइसराजा पर दिखीं और इनमें इस स्मार्टफोन के फ्रंट के साथ-साथ रियर पैनल देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों में इसका फ्रंट मी 5 की तरह लगता है जबकि रियर प्लेन दिख रहा है। कथित मी 6 का ब्लैक कलर वेरिएंट लीक हुआ है। इसके अलावा शाओमी के एक और रहस्यमयी स्मार्टफोन को लेकर भी खबरें हैं और इसमें रियर पैनल पर एक ई-इंक नोटिफिकेशन डिस्प्ले होने का दावा किया जा रहा है। यही इस हैंडसेट की खासियत भी होगी। ई-इंक डिस्प्ले के अलावा (वाया वीबो टिप्सटर केजुमा) इस हैंडसेट के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है। लेकिन शाओमी के इस रहस्यमयी हैंडसेट को लेकर कोई दूसरी जानकारी अभ उपलब्ध नहीं है।
 

इसके अलावा खबरें हैं कि शाओमी मी 5 के एक और वेरिएंट मी 5सी पर भी काम कर रही है। शुरुआती लीक के अनुसार,  कथित मी 5सी में 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.5 इंच डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर होगा। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा। मी 5सी के 4जी वीओएलटीई सपोट के साथ आने की खबरें हैं।
Advertisement

चूंकि ये सभी खबरें अभी लीक पर आधारित हैं इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि शाओमी के इन फोन की जानकारी पर पूरी तरह भरोसा ना करेँ। कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mobiles, Xiaomi Mi 5c, Xiaomi Mi 6, Smartphones, Mi Note 2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.