Mi A2 को मिला नया अपडेट, नए सुरक्षा पैच के साथ फिक्स हुईं कई समस्याएं

Mi A2 के इस लेटेस्ट अपडेट में एको की समस्या में भी आशिंक रूप से सुधार किया गया है। इस समस्या में जब भी यूज़र्स फोन ऐप के जरिए किसी को कॉल करते थे, तो उन्हें खुद की ही आवाज़ सुनाई देने लगती थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Mi A2 के अपडेट का बिल्ड नंबर V11.0.14.0.QDIMIXM है
  • मी ए2 में फोन कॉल के दौरान आने वाली एको की समस्या में हुआ आंशिक सुधार
  • शाओमी मी ए2 के इस अपडेट को स्टैज्ड मैनर में किया गया है रोलआउट

Mi A2 की कई समस्याओं में सुधार होना अभी बाकि है

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन को नए अपडेट के साथ सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। सिक्योरिटी पैच के अलावा, यह अपडेट कुछ बग फिक्स लेकर आया है, जो कि कुछ समय से यूज़र्स को परेशान कर रहे थे। इसमें कुछ यूज़र्स के लिए स्प्लिट स्क्रीन फीचर का गायब हो जाना शामिल है, जो कि उन्हें एक साथ कई ऐप्स को इस्तेमाल करने से रोकता है। इसके अलावा मी ए2 स्मार्टफोन के नए अपडेट में एको बग को भी फिक्स किया गया है, हालांकि फिलहाल इसमें पूरी तरह से सुधार अभी भी नहीं किया गया है। शाओमी मी ए2 स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, इस साल की शुरुआत में इस फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट प्राप्त हुआ था।

Mi A2 के लिए इस लेटेस्ट अपडेट के ज़ारी होने का ऐलान कंपनी ने फोरम पोस्ट के जरिए किया। यह अपडेट बिल्ड- नंबर V11.0.14.0.QDIMIXM के साथ आया है। कथित रूप से इस अपडेट को शुरुआती रूप में स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसे बैच में पूरी तरह से ज़ारी किया जाएगा। अपने मी ए2 स्मार्टफोन में अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट कर सकते हैं।

यह अपडेट सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ कुछ समस्याओं में भी सुधार भी लेकर आया है। जैसे कि हमने बताया इस अपडेट में कुछ यूज़र्स के लिए स्प्लिट स्क्रीन फीचर में सुधार किया गया है, जो कि अपने आप ही गायब हो जाता था। एको की समस्या में भी इस अपडेट के साथ आशिंक रूप से सुधार किया गया है। इस समस्या में जब भी यूज़र्स फोन ऐप के जरिए किसी को कॉल करते थे, तो उन्हें खुद की ही आवाज़ सुनाई देने लगती थी। मी कम्यूनिटी फोरम में जानकारी दी गई है कि एंड्रॉयड 10 अपडेट के बाद यह अपडेट बग फिक्सर है। हालांकि, इस अपडेट के साथ एको बग पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, फिलहाल इसे आंशिक रूप से ठीक किया गया है।

पोस्ट में फिक्स न किए गए बग्स की भी जानकारी दी गई है, जो कि मी ए2 में कथित रूप से मौजूद है। इसमें वाई-फाई नेटवर्क का बेहद ही धीमे स्वीच होना और प्राइमरी कैमरा का ठीक से फोकस न करने जैसी समस्याएं शामिल है। मी ए2 यूज़र्स कथित रूप से ट्विटर पर GIF का इस्तेमाल करते हुए डिस्प्ले में फड़फड़ाहट का अनुभव भी करते हैं। शाओमी को आने वाले अपडेट के साथ इन समस्याओं में भी सुधार कर देना चाहिए। 
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A2, Mi A2, Mi A2 Update, September 2020 Patch, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.