Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

आधिकारिक लॉन्च से पूर्व Black Shark 2 स्मार्टफोन के टीज़र पोस्टर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 10:27 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट होंगे
  • Black Shark 2 में होगा 12 जीबी रैम
  • चीन में Black Shark 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark के आगामी गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 से 18 मार्च 2019 को पर्दा उठेगा। आधिकारिक लॉन्च से पूर्व कंपनी ने टीज़र पोस्टर जारी किए हैं जिससे इस बात का संकेत मिला है कि ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 12 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि चीन में Black Shark 2 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन से इस बात का पता चला है कि Black Shark 2 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जाएगा।

याद करा दें कि Black Shark 2 स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से भी इस बात का संकेत मिला था कि ब्लैक शार्क 2 में 12 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। लॉन्च से पहले आधिकारिक ब्लैक शार्क स्टोर पर Black Shark 2 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। PlayfulDroid की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में Mi.com और JD.com पर भी हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
 

Black Shark 2 के रजिस्ट्रेशन पेज पर दिखे तीन स्टोरेज वेरिएंट

आधिकारिक ब्लैक शार्क ई-स्टोर के रजिस्ट्रेशन पेज के मुताबिक, Black Shark 2 स्मार्टफोन फ्रोज़न सिल्वर रंग में आएगा और इसे 6 जीबी/128 जीबी, 8 जीबी/256 जीबी और 12 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जाएगा। स्मार्टफोन को 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,03,653 रुपये) में लिस्ट किया गया है। Black Shark 2 फोन हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें Black Shark 2 एंड्रॉयड 9 पाई से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Black Shark 2, Xiaomi, Snapdragon 855
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.