Black Shark 2 Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस

Black Shark 2 Pro इस साल ही लॉन्च किए गए ब्लैक शार्क 2 का मामूली अपग्रेड है। यह लिक्विड कूल 3.0+ टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

Black Shark 2 Pro लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से है लैस
ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 2 प्रो में दो रियर कैमरे हैं
  • 240 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है Black Shark 2 Pro
  • Black Shark 2 Pro गेमिंग फोन Asus ROG Phone 2 को चुनौती देगा
विज्ञापन
Black Shark 2 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी ब्रांड का यह नया हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और यूएफएस 3.0 स्टोरेज के साथ आता है। ब्लैक शार्क 2 प्रो डिज़ाइन के मामले में बड़ा अपग्रेड है। बैक पैनल यूज़र्स को बेहतर ग्रिप देगा। अब ब्लैक शार्क लोगो के दोनों तरफ दो और आरजीबी एलईडी लाइट्स हैं। यह अपग्रेडेड डीसी डिमिंग 2.0 और लिक्विड कूलिंग 3.0 + टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले टच रिस्पॉन्स भी पहले की तुलना में बेहतर है।
 

ब्लैक शार्क 2 प्रो की कीमत

चीनी मार्केट में ब्लैक शार्क 2 प्रो के दो वेरिएंट लाए गए हैं। फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) है। इसे इलेक्ट्रिक ब्लैक और आइस ऐश रंग मे पेश किया गया है।

कंपनी की रणनीति पर गौर किया जाए तो ब्लैक शार्क 2 प्रो का भारत आना तय है।
 

Black Shark 2 Pro specifications, features

देखा जाए तो ब्लैक शार्क 2 प्रो इस साल ही लॉन्च किए गए ब्लैक शार्क 2 का मामूली अपग्रेड है। यह लिक्विड कूल 3.0+ टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। डीसी डिमिंग 2.0 सपोर्ट के साथ आता है। डुअल-सिम (नैनो) ब्लैक शार्क 2 प्रो में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह ट्रूव्यू डिस्प्ले सपोर्ट, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 430 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी और 240 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस, एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी रैम है। यूएफएस 3.0 स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें। ब्लैक शार्क 2 प्रो में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसमें एफ/ 1.75 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ब्लैक शार्क 2 प्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और जायरोस्कोप फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »