Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग फोन को लॉन्च किया जाना तय

Xiaomi के Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन के अपग्रेड को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसा हम चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर शाओमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर वैंग टैंग थॉमस के एक पोस्ट के आधार पर कह रहे हैं।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 4 फरवरी 2019 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Shark को अप्रैल 2018 में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था
  • शाओमी ब्लैक शार्क 2 के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है ब्लैक शार्क 2
Xiaomi के Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन के अपग्रेड को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसा हम चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर शाओमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर वैंग टैंग थॉमस के एक पोस्ट के आधार पर कह रहे हैं। पोस्ट में थॉमस ने कहा कि उन्होंने डिवाइस को देखा है। यह बेहद ही कूल और बहुत तेज़ है। इसी पोस्ट में थॉमस ने करीब 9 महीने पहले ब्लैक शार्क डिवाइस के लॉन्च को लेकर अपने उत्साह का ज़िक्र किया। इशारा है कि कंपनी इस प्रोडक्ट लाइन को एक्टिव रखना चाहती है। पोस्ट में शाओमी के संस्थापक ली जून द्वारा प्रंशसकों से अगले ब्लैक शार्क मॉडल के संबंध में मांगे गए फीडबैक वाले पोस्ट को टैग किया गया है।

जनवरी महीने में 'Black Shark Skywalker' मॉडल नंबर वाले एक फोन को गीकबेंच ऑनलाइन डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। संभव है कि इस डिवाइस की टेस्टिंग चल रही है और थॉमस ने इसी संबंध में पोस्ट किया है। टेस्ट किए जा रहे हैंडसेट में एंड्रॉयड 9 पाई दिया गया है। इसे सिंगल कोर टेस्ट में 3,494 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,149 का स्कोर मिला।

स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि Xiaomi Black Shark 2 स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले ज़्यादातर डिवाइस मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के आसपास पेश किए जाएंगे।

Xiaomi Black Shark को अप्रैल 2018 में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। फिर नवंबर महीने में ही इसे यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में उपलब्ध कराया गया। शाओमी के इस हैंडसेट में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करता है। हैंडसेट को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में उतारा गया था। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल। एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
Advertisement
Xiaomi Black Shark 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। इसके बाद अक्टूबर महीने में Black Shark Helo को लाया गया जो 6.01 इंच डिस्प्ले, 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

फिलहाल, शाओमी ब्लैक शार्क 2 के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है। यह भी देखना होगा कि कंपनी अपने इस गेमिंग फोन को चीन के बाहर ले जाएगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.