50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S22 सीरीज का ऑफिशिअल रेंडर ऑनलाइन लीक

Samsung Galaxy S22 सीरीज में तीन मॉडल्स होंगे जिसमें Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं।

50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S22 सीरीज का ऑफिशिअल रेंडर ऑनलाइन लीक

Samsung Galaxy S22+ की डिस्प्ले में 1,750 निट्स की ब्राइटनेस बताई गई है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra होंगे।
  • Samsung Galaxy S22+ की डिस्प्ले में 1,750 निट्स की ब्राइटनेस हो सकती है।
  • स्मार्टफोन का वजन 195 ग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
Samsung की Galaxy S22 सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला काफी दिनों पहले से ही शुरू हो चुका है। अब इस सीरीज के ऑफिशिअल रेंडर भी ऑनलाइन सामने आ गए हैं। इससे पहले आए लीक्स में कहा गया था कि Samsung Galaxy S22 सीरीज के तीनों मॉडल्स में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस दिया जाएगा। हालांकि, इस बारे में पुष्टि नहीं की जा सकी है कि यह फोन के दोनों तरफ मौजूद होगा या सिर्फ फ्रंट साइड में इसका प्रोटेक्शन होगा। फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज के ऑफिशिअल रेंडर्स में इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। 

Samsung Galaxy S22 सीरीज में तीन मॉडल्स होंगे जिसमें Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। सीरीज के बारे में टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने ट्विटर पर रेंडर शेयर किया है। टिप्स्टर ने बताया है कि Galaxy S22+ देखने में कैसा होगा। शेयर किए गए रेंडर्स में फोन के फ्रंट में एक सिंगल पंच होल दिखाया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा होगा। यह स्क्रीन के टॉप पर सेंटर में मौजूद है। फोन में पतले बेजल दिखाई देते हैं जो चारों ओर समान रूप से मौजूद हैं। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिने तरफ दिया गया है।

फ्रंट डिजाइन के अलावा रेंडर में फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिखाई पड़ता है। कंपनी का लोगो फोन के रियर पैनल में बिल्कुल निचले छोर पर दिखाया गया है। इसके कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा बताया जा रहा है जो कि फोन का प्राइमरी सेंसर होगा। टिप्स्टर ने बताया है कि यह एडेप्टिव पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस होगा जिससे कि फोन में बेहतर पिक्चर और वीडियो क्वालिटी दी जा सकेगी। 

Samsung Galaxy S22+ की डिस्प्ले में 1,750 निट्स की ब्राइटनेस बताई जा रही है जो कि एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ होगी। स्मार्टफोन का वजन 195 ग्राम बताया गया है और इसमें 4500 एमएएच की बैटरी होगी। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 45W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। फोन के बहुत से ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं। कंपनी की ओर भी फोन को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पिछले दिनों आए लीक्स में कहा गया था कि सैमसंग अगले महीने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करेगी जिसमें इस फोन का लॉन्च संभावित है।आने वाले दिनों में गैलेक्सी एस22 सीरीज को लेकर कई और जानकारियां सामने आ सकती हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »