• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भूकंप आने पर स्‍मार्टफोन करेगा अलर्ट, Xiaomi ने इस देश में लॉन्‍च किया फीचर

भूकंप आने पर स्‍मार्टफोन करेगा अलर्ट, Xiaomi ने इस देश में लॉन्‍च किया फीचर

इंडोनेशिया भूकंप के नजरिए से दुनिया के संवेदनशील देशों में है।

भूकंप आने पर स्‍मार्टफोन करेगा अलर्ट, Xiaomi ने इस देश में लॉन्‍च किया फीचर

Photo Credit: Xiaomi Indonesia

EEW फीचर को ऑन करने पर यह यूजर्स को भूकंपीय एक्टिविटी की जरूरी सूचनाएं देगा।

ख़ास बातें
  • फ‍िलहाल के लिए यह एक ट्रायल वर्जन है, लेकिन कंपनी की तैयारी बड़ी है
  • शाओमी अपने यूजर्स की सुरक्षा का खयाल रखना चाहती है
  • इंडोनेशिया भूकंप के नजरिए से दुनिया के संवेदनशील देशों में है
विज्ञापन
किसी डिवाइस में जितने अहम स्‍पेसिफ‍िकेशंस होते हैं, उतने ही जरूरी फीचर्स भी होते हैं। टेक कंपनियां यूजर्स की इसी नब्‍ज को पकड़ रही हैं और फोन से लेकर तमाम गैजेट्स को उनके लिए जरूरी बना रही हैं। इसी नक्‍शेकदम पर चलते हुए शाओमी (Xiaomi) भी अपनी डिवाइसेज के जरिए लोगों की जान बचाने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने इंडोनेशिया में अपने यूजर्स के लिए अर्थक्‍वेक अर्ली वॉर्निंग (EEW) फीचर लॉन्‍च करने की घोषणा की है। फ‍िलहाल के लिए यह एक ट्रायल वर्जन है, लेकिन इससे कंपनी की सोच का पता चलता है। भूकंप पर अलर्ट भेजकर शाओमी अपने यूजर्स की सुरक्षा का खयाल रखना चाहती है। ध्‍यान रहे कि इंडोनेशिया भूकंप के नजरिए से दुनिया के संवेदनशील देशों में है।    
EEW फीचर को ऑन करने पर यह यूजर्स को भूकंपीय एक्टिविटी की जरूरी सूचनाएं देगा। उन हरकतों के बारे में बताएगा, जिसके चलते इंडोनेशिया में भूकंप आ सकते हैं। भूकंप आने पर इंडोनेशिया में Xiaomi स्मार्टफोन यूजर्स को अलर्ट मिलेगा। इस दौरान बचाव के लिए क्‍या किया जाना चाहिए, यह भी बताया जाएगा। Xiaomi के अनुसार, EEW सेकेंडरी वेव्स के आने से पहले एक ब्रीफ वॉर्निंग टाइम देता है। इसकी गणना तरंगों पर आधारित होती है, जिसे शाओमी यूजर्स तक पहुंचाया जाता है।  

नोटिफ‍िकेशन में भूकंप के बारे में अहम जानकारी दी जाएंगी। इनमें भूकंप के आने का अनुमानित समय और उसकी अनुमानित तीव्रता बताई जाएगी। अर्ली वॉर्निंग के तौर पर फोन एक अलर्ट टोन बजाएगा। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को इस टोन से परिचित होना चाहिए। कंपनी उन लोगों से फीडबैक की भी उम्‍मीद कर रही है, जो इस फीचर को चुनते हैं। 

बात करें शाओमी के अपकमिंग स्‍मार्टफोन्‍स की, तो Xiaomi 12 Pro जल्द इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने यह कन्‍फर्म किया है। हालांकि Xiaomi ने फोन की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, पर एक जानेमाने टिपस्टर का दावा है कि Xiaomi 12 Pro को इसी महीने इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 12 सीरीज के इस फ्लैगशिप फोन को पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। Xiaomi 12 Pro में 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें  50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सोनी के सेंसर वाला दिया गया है। फोन में 4,600mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »