Xiaomi की यह अनूठी टेक्नोलॉजी हवा में कर देगी फोन चार्ज

Xiaomi का कहना है कि आने वाले समय में Mi Air Charge तकनीक स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड्स और अन्य वीयरेबल्स को भी सपोर्ट करेगी।

Xiaomi की यह अनूठी टेक्नोलॉजी हवा में कर देगी फोन चार्ज

Xiaomi Mi Air Charge तकनीक हवा में एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपनी अनूठी Mi Air Charge तकनीक की घोषणा की है
  • कंपनी ने फिलहाल इसे टेस्ट डेमो के रूप में दिखाया है
  • एक साथ कई डिवाइस को 5 वॉट आउटपुट के साथ हवा में चार्ज कर सकती है यह तकनीक
विज्ञापन
Xiaomi ने वायरलेस चार्जिंग को लेकर एक बिल्कुल नई तकनीक साझा की है। इसका नाम Mi Air Charge रखा गया है, जिसकी सभी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट पर डाली है। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक कई डिवाइस को “रिमोट चार्जिंग तकनीक” के जरिए एक साथ चार्ज कर सकती है। आप डिवाइस को घर के किसी भी कोने में रहते हुए या इस्तेमाल करते हुए चार्ज कर सकते हैं। यह तकनीक क्या है और किस तरह से काम करती है, इसकी सभी जानकारी ब्लॉग पोस्ट में दी गई है। जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Xiaomi ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए अपनी बिल्कुल नई और अनूठी वायरलेस चार्जिंग तकनीक की घोषणा की है। यह ट्रांसमीटर एयर प्यूरिफायर जैसा दिखता है, जिसे लोग अपने घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। यह आपके कई डिवाइसेस को एक साथ चार्ज कर सकती है। दिलचस्प बात आपको अपने डिवाइस को किसी पैड के ऊपर नहीं रखना है, बल्कि आप अपने घर के किसी भी कोने में रहते हुए या डिवाइस इस्तेमाल करते हुए उसे चार्ज कर सकते हैं। शाओमी के मुताबिक, ट्रांसमीटर फोन को 5 वॉट आउटपुट के साथ चार्ज कर सकता है।
 
Lark20210129 110714
ब्लॉग आगे कहता है कि इस तकनीक का Qi स्टैंडर्ड से कोई लेना देना नहीं है। इसके लिए स्मार्टफोन में ‘बीकन एंटीना' और ‘रिसीविंग एंटीना एरे' होने चाहिए। फिलहाल यह ट्रांसमीटर कई डिवाइस को एक साथ 5W करंट के साथ चार्ज कर सकती है। चार्जिंग की रेंज क्या होगी, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया गया है कि डिवाइस ट्रांसमीटर से कई मीटर की दूरी पर भी चार्ज हो सकती हैं। इसके अलावा शाओमी का दावा है कि यदि ट्रांसमीटर और डिवाइस के बीच कोई भौतिक वस्तुएं भी आती हैं, तो चार्जिंग आउटपुट पर असर नहीं पड़ेगा।

Xiaomi का कहना है कि आने वाले समय में Mi Air Charge तकनीक स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड्स और अन्य वीयरेबल्स को भी सपोर्ट करेगी। फिलहाल इस सिस्टम के आधिकारिक लॉन्च की सटीक तारीख साझा नहीं की गई है। ट्विटर पर शाओमी की एक अधिकारी ने साफ किया है कि कंपनी इस तकनीक को इस साल बाज़ार में नहीं उतारेगी। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि यह अनूठी तकनीक अपनी शुरुआती स्थिति में किफायती नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »