Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!

Xiaomi 18 Pro में रियर साइड में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी आ सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 18:11 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कॉम्पेक्ट स्क्रीन मिलने वाली है जो कि 6.3 इंच की होगी।
  • फोन में Qualcomm का लेटेस्ट जेनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है।
  • सीरीज को कंपनी सितंबर में चीन के अंदर पेश कर सकती है।

Xiaomi 17 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है।

Photo Credit: tradingshenzhen

Xiaomi 17 के बाद कंपनी का अगला फ्लैगशिप Xiaomi 18 होगा जिसका Pro वेरिएंट अभी से चर्चा में आ गया है। Xiaomi 18 Pro के अंदर कुछ धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक फोन में कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल तक कैमरा मिल सकता है। यह फोन 200MP के एक नहीं बल्कि दो कैमरा से लैस हो सकता है। इसके अलावा कई और फीचर्स का खुलासा यहां पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi 18 Pro कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा जिसे लेकर लीक में कुछ अहम जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 17 Pro (via)की तुलना में फोन के अंदर कैमरा अपग्रेड की बात कही है। फोन के स्पेसिफिकेशंस को बताते हुए कहा है कि फोन में कॉम्पेक्ट स्क्रीन मिलने वाली है जो कि 6.3 इंच की होगी। Xiaomi 17 Pro में जहां 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस था, वहीं Xiaomi 18 Pro में यहां 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 

Xiaomi 18 Pro में रियर साइड में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी आ सकता है जो कि कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा। फोन रोचक डिजाइन में पेश हो सकता है। फोन में Qualcomm का लेटेस्ट जेनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है जो कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। सीरीज को कंपनी सितंबर में चीन के अंदर पेश कर सकती है। 

Xiaomi 18 Pro को कंपनी सीरीज के शुरुआती दौर में लॉन्च कर सकती है। जबकि Xiaomi 18 Ultra को कुछ महीने बाद पेश कर सकती है। फोन में 7000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। हालांकि डुअल 200MP कैमरा के साथ कंपनी जाहिर तौर पर फोन को नेक्स्ट लेवल अपग्रेड करेगी इसके साथ में कई लुभावने फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का नया फ्लैगशिप मार्केट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.70 इंच

Cover Resolution

904x572 पिक्सल

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2656 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.