Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा

Xiaomi 18 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 3 मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

भारत में हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomiकी आगामी Xiaomi 18 सीरीज में बड़े कैमरा अपग्रेड मिल सकते हैं। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro Max में डुअल 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इन कैमरा में एडवांस्ड इमेजिंग फीचर्स हो सकते हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo X300 Ultra में भी डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा दिए गए थे। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 1/1.28 इंच सेंसर के साथ होगा। यह कैमरा पावर का इस्तेमाल घटाने के साथ हाई-रिजॉल्यूशन इमेजेज कैप्चर करने में मदद करेगा। यह नेक्स्ट-जेनरेशन LOFIC HDR 3.0, हाई फ्रेम गेन और अल्ट्रा-हाई डायनैमिक रेंज को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल कोटिंग के साथ GP ग्लास-प्लास्टिक लेंस हो सकता है।  Xiaomi 18 Pro Max में मैक्रो शॉट्स के लिए सपोर्ट के साथ टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 

यह जानकारी इसी टिप्सटर की ओर से पहले लीक किए गए एक इंजीनियरिंग सैम्पल से मिली है। आगामी सीरीज के Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 200 मेगापिक्सल 1/1.3 OV52B कैमरा या 200 मेगापिक्सल 1/1.12 इंच OVB0D LOFIC कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में  Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज का लॉन्च हो सकता है। 

Xiaomi 18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  3. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  4. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  9. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  10. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.