Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे

Xiaomi 18 Pro Max चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, 2nm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 8500mAh बैटरी और 200MP के दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 06:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Pro Max में मिलेगी 8500mAh की बड़ी बैटरी
  • फोन में 200MP के दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 2nm Snapdragon चिप के साथ 16GB RAM तक ऑप्शन

Xiaomi 18 Pro Max में 8500mAh बैटरी और 200MP के दो कैमरे मिलते हैं

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के साथ Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का इस सीरीज का सबसे बड़ा और प्रीमियम मॉडल है, जिसमें 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 2nm तकनीक पर बना Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में पीछे की तरफ 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी मिलती है, जिसका इस्तेमाल कैमरा, नोटिफिकेशन और कई दूसरे फीचर्स के लिए किया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 18 Pro Max price, availability

Xiaomi 18 Pro Max को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,999 यानी करीब ₹1 लाख है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल CNY 7,999, 16GB + 512GB मॉडल CNY 8,999 और 16GB + 1TB मॉडल CNY 9,999 में आया है। लॉन्च के साथ फोन की चीन में बिक्री शुरू कर दी गई है और इसे Black, White, Ice Peach Pink और Starry Blue कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि एक Transparent Special Edition भी पेश किया गया है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने इसके साथ ही Xiaomi 18 Pro मॉडल भी पेश किया है।

Advertisement

Xiaomi 18 Pro Max specifications

Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,208 x 2,624 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और हार्डवेयर-लेवल Privacy Display सपोर्ट करती है। यानी जरूरत पड़ने पर स्क्रीन का देखने का एंगल सीमित किया जा सकता है, जिससे आसपास बैठे लोगों के लिए डिस्प्ले देखना मुश्किल होगा।

पीछे की तरफ 2.9 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है। Xiaomi ने इस AI बैक स्क्रीन को पहले के मुकाबले ज्यादा काम का बनाया है। इसमें नोटिफिकेशन और छोटे टूल्स के अलावा AI के जरिए वॉलपेपर बनाने और अलग-अलग ऐप कार्ड इस्तेमाल करने जैसे विकल्प मिलते हैं।

Advertisement

Xiaomi 18 Pro Max में नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2nm तकनीक पर तैयार किया गया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर चलता है। कंपनी ने इसमें नए GPU और बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ हाई-परफॉर्मेंस इस्तेमाल पर फोकस किया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा OIS के साथ, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल जूम और मैक्रो फोटोग्राफी जैसे फीचर्स भी देता है। फोन से 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर के लिए Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है। फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.90 इंच

Cover Resolution

596x976 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17

रिज़ॉल्यूशन

1,208x2,624 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.