Xiaomi 18 के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। फोन में Leica कैमरा, 200MP प्राइमरी सेंसर और 7,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है।
Xiaomi 18 में Leica कैमरा और 7,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi अपनी Xiaomi 18 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने चीन में Xiaomi 18 के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। फोन को लेकर जारी टीजर में Leica ब्रांडिंग दिखाई गई है, जिससे साफ है कि इस मॉडल में भी Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर में पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 7,000mAh की बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Xiaomi 18 को कंपनी की ऑनलाइन स्टोर Xiaomi Mall China पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके प्रमोशनल पोस्टर में लाल कपड़े से ढका एक सफेद बॉक्स और Leica की ब्रांडिंग दिखाई गई है। Xiaomi ने अभी फोन का पूरा डिजाइन या स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं रखे हैं। हालांकि, कंपनी ने संकेत दिया है कि इस मॉडल में भी Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप मिलेगा। यह Xiaomi 18 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। इससे पहले Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max पेश किए जा चुके हैं।
कंपनी ने फिलहाल Xiaomi 18 की लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फोन दिसंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर सामने आई जानकारियां अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए इनके फाइनल स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव संभव है।
लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 18 में 6.4 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें TCL की M11 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटल फ्रेम और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और OIS वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, Xiaomi ने इनमें से किसी भी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल Xiaomi 18 के भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।