Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!

Xiaomi 17T की भारत में कीमत ₹55,000 के करीब हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2026 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।
  • Xiaomi 17T की भारत में कीमत 55,000 रुपये के करीब हो सकती है।
  • Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में Leica ट्यून्ड कैमरा आ सकता है।

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने भारत में हाल ही में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में कंपनी लॉन्च कर चुकी है। जल्द ही चाइनीज टेक दिग्गज इसी सीरीज में एक और मॉडल पेश कर सकती है जो कि Xiaomi 17T के नाम से आ सकता है। जल्द ही यह मॉडल भारत में पेश हो सकता है। लीक में खुलासा हुआ है कि कंपनी अगले महीने ही इसे मार्केट में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं, इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है। 'T' मॉनिकर के साथ कंपनी उन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करती है जो अफॉर्डेबल प्राइस में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स लेकर आते हैं। आइए जानते हैं Xiaomi 17T के कौन से डिटेल्स हुए हैं लीक। 

Xiaomi 17T जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन के अप्रैल या मई में आने की संभावना है। कई टिप्स्टर ने फोन के लॉन्च को लेकर दावा किया है जिसमें एक नाम अभिषेक यादव का भी है। फोन जल्द ही भारत में कई धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट टिप्स्टर Debayan Roy की तरफ से आया है जिन्होंने फोन की प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Xiaomi 17T की भारत में कीमत Rs 55,000 के करीब हो सकती है। 

Advertisement

Xiaomi 17T Pro भी कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल बताया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि भारत में केवल Xiaomi 17T स्टैंडर्ड वेरिएंट ही लॉन्च होगा। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में Leica ट्यून्ड कैमरा मिलने वाले हैं। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा। 

फोन का प्राइमरी और टेलीफोटो सेंसर दोनों फोन में अलग हो सकता है। Xiaomi 17T Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आ सकते हैं। Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट और 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। Xiaomi 17T Pro को कंपनी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस कर सकती है। फोन Redmi K90 Ultra जैसे फीचर्स से लैस होकर आ सकता है जिसे कंपनी चीन में अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2,656x1,220 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • Bad
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.