Xiaomi 17 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को पेश किया गया था। इसकी जगह Xiaomi 17 Ultra ले सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2025 20:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा हो सकता है
  • इुस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया दया है। इस सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को भी शामिल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 17 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। इनमें से एक नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को पेश किया गया था। इसकी जगह Xiaomi 17 Ultra ले सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 में 6.3-इंच (2,656 × 1,220 पिक्सल्स)  LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की क्वाड कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.67 अपार्चर और OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस सीरीज के Xiaomi 17 Pro में 6.3 इंच और 17 Pro Max में 6.9-इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन मिलता है। Xiaomi 17 Pro में 6.3 इंच और 17 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.