Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!

Xiaomi 17 Max के लिए कहा गया है कि फोन इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2026 19:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • इसमें 16GB की LPDDR5x RAM देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Xiaomi 17 Max से पहले कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra जैसे टॉप मॉडल भी सीरीज में उतारे हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 Max कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का आखिरी एडिशन होने वाला है जिसमें कंपनी कम दाम में धांसू फीचर्स देने वाली है। यह फोन काफी समय से चर्चा में है। अब इस फोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है जिसमें फोन की लॉन्च टाइमलाइन और इसकी चार्जिंग कैपिसिटी के बारे में पता चलता है। इससे पहले भी इसे लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें Xiaomi 17 Max के अंदर 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Xiaomi 17 Max को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। चीन की 3C सर्टिफिकेशन में Xiaomi 17 सीरीज (via) का ये मॉडल नजर आया है जहां पर इसका मॉडल नम्बर 2605EPN8EC बताया गया है। इसी मॉडल नम्बर के साथ फोन SRRC सर्टिफिकेशन में दिखा था। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस ही कंपनी का अपकमिंग Xiaomi 17 Max है जो सीरीज का आखिरी एडिशन होने वाला है। 

Xiaomi 17 Max के लिए कहा गया है कि फोन इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है। अब फोन के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इससे पहले लीक्स की बात करें तो फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। जिसके साथ में अब 100W फास्ट चार्जिंग का भी खुलासा हो गया है। 

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। साथ में कंपनी धांसू रैम दे सकती है। इसमें 16GB की LPDDR5x RAM देखने को मिल सकती है। स्टोरेज स्पेस के लिए कहा गया है कि फोन में 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने मॉनिकर को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसे लेकर कोई घोषणा की जा सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2,656x1,220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  9. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.