Xiaomi 17 हुआ लॉन्च: 16GB रैम, 50MP के 4 कैमरे और 7000mAh के साथ आया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत

Xiaomi 17 Android 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आएगा। डिस्प्ले साइज 6.3-इंच है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,656×1,220 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2025 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Android 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आएगा
  • बेस वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 56,000 रुपये) है
  • पीछे 50MP के तीन कैमरे और फ्रंट में भी एक 50MP शूटर शामिल

Xiaomi 17 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 56,000 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने गुरुवार, 25 सितंबर को अपना नया फ्लैगशिप Xiaomi 17 चीन में लॉन्च किया। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जिसे बीते बुधवार को Snapdragon Summit 2025 में पेश किया गया था। कंपनी ने इस नए मॉडल के साथ पिछले साल का Xiaomi 15 रिप्लेस कर दिया है और डिजाइन, परफॉर्मेंस और बैटरी सभी मामलों में इसे बड़ा अपग्रेड बताया जा रहा है। डिस्प्ले पहले के समान ही कॉम्पैक्ट है और LTPO AMOLED पैनल है, जो 3500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें तीन 50MP सेंसर पीछे और एक 50MP सेंसर आगे सेट किया गया है।

Xiaomi 17 Price, availability

Xiaomi 17 का बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 4,499 (लगभग 56,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,799 (करीब 60,000 रुपये) और टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) तय की गई है। फोन को व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह खरीदने के लिए कंपनी के ऑनलाइन सटोर में भी लिस्टेड है।

Xiaomi 17 specifications, features

Xiaomi 17 Android 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आएगा। डिस्प्ले साइज 6.3-इंच है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,656×1,220 पिक्सल है। पैनल LTPO AMOLED है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर काम करेगा, जिसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पावर देता है, जो वर्तमान में सबसे नया और पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर बताया जा रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 में क्वाड कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट करने वाला 23mm Light Hunter 950 सेंसर है। सेटअप में इसके अलावा, एक f/2.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट करने वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और एक f/2.4 अपर्चर व 102° FoV सपोर्ट करने वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर से लैस 50MP शूटर शामिल है।

Advertisement

Xiaomi 17 में बैटरी कैपेसिटी को पिछले मॉडल की तुलना में काफी बढ़ाया गया है। इस बार फोन में 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो पिछले मॉडल की 5,400mAh यूनिट से बड़ा अपग्रेड है। यह बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का साइज 151.1×71.8×8.06mm और वजन करीब 191 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.