Xiaomi 16 में मिल सकती है 7,000mAh की बैटरी, इस महीने लॉन्च की तैयारी

Xiaomi 16 में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 16 में 6.3 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है
  • इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 16 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Xiaomi 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Xiaomi 16 में 6.3 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OmniVision कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

Xiaomi 16 में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro शामिल हो सकते हैं। इसमें एक कॉम्पैक्ट वेरिएंट Xiaomi 16 Pro Mini भी लाया जा सकता है। Xiaomi 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 6,300 mAh की बैटरी R-एंगल डिजाइन और लिथियम पॉलिमर कंपोजिशन के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में में बैक पर बड़े प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पावरफुल इमेजिंग सिस्टम दिया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन 24 और 26 सितंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने Xiaomi 16 सीरीज को स्पष्ट नहीं किया है लेकिन इस पोस्ट के कमेंट्स से ये शाओमी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज होने का संकेत मिल रहा है।  Qualcomm का वार्षिक Snapdragon Summit अमेरिका के हवाई में 23 सितंबर से शुरू होना है। इसमें कंपनी के अगले प्रोसेसर को पेश किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.