Xiaomi 15 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, OmniVision OV50K के साथ होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

Xiaomi आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के लॉन्च के एक महीने के अंदर इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अब कथित तौर पर Xiaomi 15 लाइनअप पर काम करेगी।
  • Xiaomi 15 Pro ने कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
  • Xiaomi 15 Pro में ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल सेंसर होगा।

Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra लॉन्च किया है। अब कंपनी कथित तौर पर Xiaomi 15 लाइनअप पर काम करेगी। ब्रांड आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के लॉन्च के एक महीने के अंदर इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, Xiaomi 15 सीरीज के बारे में कुछ रिपोर्टें आई हैं, लेकिन इन आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कम जानकारी है। यहां हम आपको Xiaomi 15 लाइनअप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वीबो ब्लॉगर @体验more ने Xiaomi 15 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi 15 Pro में ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OV50K कैमरा होगा जो कि लो लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस और डाइनमिक रेंज के लिए यूनिक TheiaCel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। टेलीफोटो लेंस 50 मेगापिक्सल IMX882 सेंसर का इस्तेमाल करेगा, जो डिजिटल तौर पर जूम करने पर OV64B के मुकाबले में थोड़ा रेजॉल्यूशन डाउनग्रेड प्रदान करता है। हालांकि, यह पिछली जनरेशन की तुलना में बेहतर पावर एफिशिएंसी और जूम कैपेसिटी में बेहतर सुधार का वादा करता है।

OV50K में लाइट कैप्चर के लिए एक बड़ा 1/1.3-इंच फॉर्मेट और 1.2-माइक्रोन पिक्सल है। यह लो लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस, हाई फ्रेम रेट और यहां तक ​​कि 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग जैसे फीचर्स का सपोर्ट करता है। यह सेंसर Honor Magic 6 Pro जैसे स्मार्टफोन में पहले से मौजूद है। पिछली रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि इसमें एक रेकटेंगुलर लेआउट के साथ रिडिजाइन कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। उम्मीद है कि Xiaomi 15 Pro की डिस्प्ले माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन के साथ 2K रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिप के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Snapdragon 8 Gen 4 की बात करें तो यह आगामी प्रोसेसर अपने पिछले प्रोसेसर की तुलना में सुधार के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोसेसर का परफॉर्मेंस कोर 4.2GHz तक चल सकता है। इसके अलावा कहा जाता है कि चिप गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 3 हजार प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 10 हजार प्वाइंट मिले हैं। अभी तक कहा गया है कि यह नया प्रोसेसर काफी महंगा होगा क्योंकि रिपोर्टों का दावा है कि चीनी ब्रांड्स को कीमत कम रखने के लिए काफी मुश्किल हो सकती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.