Xiaomi 15 Pro में होगी 5400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, नहीं मिलेगा सस्‍ता!

इस फोन से जुड़े लीक्‍स पहले भी सामने आए हैं। पिछले महीने एक वीबो ब्लॉगर ने Xiaomi 15 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था।

Xiaomi 15 Pro में होगी 5400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, नहीं मिलेगा सस्‍ता!
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Pro की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्‍स लीक
  • दावा है कि फोन में 100वॉट की चार्जिंग दी जा सकती है
  • 5400 एमएएच बैटरी से पैक हो सकती है डिवाइस
विज्ञापन
Xiaomi 15 Pro स्‍मार्टफोन्‍स की लॉन्चिंग में अभी वक्‍त है, लेकिन फोन के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। चीनी टिप्‍सटर, डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) का मानना है कि शाओमी 15 प्रो में 5400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और वायरलैस चार्जिंग का ऑप्‍शन भी इस फोन में होगा। DCS का कहना है कि अपकमिंग शाओमी फोन का इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप फ‍िलहाल 120W वायर्ड चार्जिंग का इस्‍तेमाल करता है, लेकिन शायद फाइनल डिवाइस में चार्जिंग को थोड़ा कम किया जाए। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन का मानना है कि 5400 एमएएच की बैटरी ऑफर करके शाओमी इस फोन को स्लिम और हल्‍का बनाना चाहेगी। हालांकि बहुत से लोगों को बैटरी कैपिस‍िटी कम लग सकती है, ज्‍यादा एनर्जी डेंसिटी होने से यह परफॉर्मेंस में बिलकुल निराश नहीं करेगी। 

इस फोन से जुड़े लीक्‍स पहले भी सामने आए हैं। पिछले महीने एक वीबो ब्लॉगर ने Xiaomi 15 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था। उन्‍होंने बताया था कि Xiaomi 15 Pro में ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OV50K कैमरा होगा जो लो लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस और डाइनमिक रेंज के लिए यूनिक TheiaCel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। टेलीफोटो लेंस 50 मेगापिक्सल IMX882 सेंसर का इस्तेमाल करेगा। 

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिप के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जाता है कि इस चिप को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 3 हजार पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 10 हजार पॉइंट मिले हैं। नया प्रोसेसर काफी महंगा होगा, इसलिए Xiaomi 15 Pro की कीमत कम होने की उम्‍मीद बिलकुल नहीं करनी चाहिए। 

पिछले महीने डिजिटल चैट स्‍टेशन ने यह भी बताया था कि कि अपकमिंग शाओमी फोन 2K माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन से लैस होगा। स्क्रीन साइज का खुलासा उन्‍होंने नहीं किया था। माना जाना चाहिए कि यह पहले आए शाओमी फोन जितना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »