Xiaomi 14 Ultra होगा फरवरी आखिर में लॉन्च!, जानें सबकुछ

Xiaomi 14 Ultra में प्राइमरी कैमरे के तौर पर 1 इंच सेंसर के साथ LYT-900 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra को फरवरी के आखिर में लॉन्च किया जाएगा।
  • Xiaomi 14 Ultra में 1 इंच सेंसर के साथ LYT-900 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • Xiaomi 14 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा।

Xiaomi 13 Ultra में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बीते साल अप्रैल में चीन में Xiaomi 13 Ultra पेश किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन 13 Ultra की तुलना में पहले लॉन्च होगा। कंपनी ने पहले ही इसके लॉन्च को पहले से टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे यह सुझाव मिलता है कि यह फरवरी में चीन में लॉन्च हो सकता है। एक चीनी लीकर ने यह भी दावा किया है कि यह अगले महीने में दस्तक देगा। यहां हम आपको Xiaomi 14 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 14 Ultra की खासियतें


टिपस्टर के अनुसार, Leica Summilux लेंस से लैस Xiaomi 14 Ultra को फरवरी के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा f/1.63 से f/4.0 की वैरिएबल अपर्चर रेंज का सपोर्ट करने की उम्मीद है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि Xiaomi 14 Ultra में प्राइमरी कैमरे के तौर पर 1 इंच सेंसर के साथ LYT-900 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा। स्मार्टफोन का 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 120mm तक फोकल लैंथ प्रदान करने की उम्मीद है। क्वाड-कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल IMX8-सीरीज अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

हालांकि, स्मार्टफोन पर अतिरिक्त कैमरों के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है, लेकिन सटीक जानकारी अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 Ultra में एक अंडर-डिस्प्ले कैमरे से भी लैस हो सकता है। Xiaomi 14 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 5,180mAh की बैटरी है जो 50W वायरलेस चार्जिंग और 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

डिजाइन के मामले में Xiaomi 14 Ultra ओवरहाल सुधार नहीं हो सकता है। स्मार्टफोन में ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक जैसे कलर में आने की उम्मीद है। जहां पहले वाले में ग्लास बैक होगा, वहीं अन्य दो में सिलिकॉन स्किन होने की बात कही जा रही है। ऐसी संभावना है कि Xiaomi 14 Ultra MWC 2024 टेक एग्जीबिशन के दौरान डेब्यू कर सकता है, जो फरवरी के आखिर तक आयोजित किया जाएगा। संभावना है कि Xiaomi Pad 7 सीरीज भी 14 Ultra के साथ लॉन्च हो सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.