मार्केट हिलाने आ रहा Xiaomi का सबसे तगड़ा स्मार्टफोन! लीक हुई जानकारी, मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग और धांसू कैमरे

Xiaomi 14 Pro में 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2023 17:26 IST
ख़ास बातें
  • चीनी टेक दिग्गज Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14 Pro पर काम कर रही है।
  • Xiaomi 14 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर होगा।
  • Xiaomi 14 Pro में 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 14 Pro  पर काम कर रही है। अब एक नई लीक में शाओमी के आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। कंपनी की नई 14 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस साल के आखिर में दस्तक देने की संभावना है। यहां हम आपको शाओमी 14 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 14 Pro देगा नवंबर 2023 में दस्तक
Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही कोई घोषणा की है। जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से नई लीक में इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का सुझाव दिया गया है। टिपस्टर ने एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आगामी शाओमी फोन की जानकारी साझा की है। इससे आगामी फ्लैगशिप फोन के फीचर्स का कुछ हद तक पता चला है। Xiaomi 14 Pro में  कथित तौर पर  SM8650 चिप होगी।

साफ शब्दों में कहा जाए तो इस फोन में Qualcomm का नेक्स्ट जनरेशन Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर होगा। इसके अलावा टिपस्टर का कहना है कि फोन एक बड़ी 5,000mAh बैटरी से लैस होगा जो कि 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। हालांकि, लीक से यह इशारा भी हो रहा है कि फोन दो अलग-अलग वायर्ड फास्ट चार्जिंग जैसे कि 90W और 120W का सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

अफवाहों के आधार पर Xiaomi 14 Pro, WLG हाई-लेंस कैमरों के साथ कैमरा मॉड्यूल में दमदार अपग्रेड के साथ आएगा। डिजाइन के मामले में Xiaomi 14 Pro में दो वर्जन आएंगे, जिसमें एक फ्लैट डिस्प्ले और एक कर्व्ड डिस्प्ले वेरिएंट होगा। ऐसा में यह माना जा रहा है कि दो वर्जन दो अलग-अलग फास्ट चार्जिंग रेट का सपोर्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.