Xiaomi 14 Pro में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 3, Sony IMX989 सेंसर

Xiaomi 14 में 4,600 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Pro में बेहतर Leica Summilux लेंस मिल सकता है
  • इस सीरीज का बेस वेरिएंट Xiaomi 14 को चार कलर्स में उपलब्ध हो सकता है
  • कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की नई Xiaomi 14 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के फीचर्स के टीजर देने शुरू कर दिया है। Xiaomi 14 Pro में आगामी Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे 24 अक्टूबर को पेश किया जाना है। 

चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने Xiaomi 14 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 1 इंच Sony IMX989 सेंसर मिल सकता है। शाओमी इस स्मार्टफोन में बेहतर Leica Summilux लेंस दे सकती है। इसमें शाओमी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS हो सकता है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi 14 को चार कलर्स और तीन स्टोरेज के विकल्पों और Xiaomi 14 Pro को तीन कलर्स और तीन स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। 
Advertisement

Xiaomi 14 में 4,600 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। शाओमी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद यह स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। पिछले कुछ वर्षों में देश में Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए स्मार्टफोन की सेल्स बढ़ी है। इससे शाओमी जैसी बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों को दुनिया के इस सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है। 

देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स की इस सेल्स में बड़ी हिस्सेदारी है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष कंपनी की कुल सेल्स का केवल 34 प्रतिशत रिटेल स्टोर्स से मिला है। इसकी तुलना में सैमसंग की ऑफलाइन सेल्स 57 प्रतिशत की है। मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी ने लगभग 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी को अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फायदा मिला है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी  Samsung ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.