Xiaomi 13T सीरीज 50 मेगापिक्सल Leica कैमरा, 12GB RAM के साथ होगी 26 सितंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Xiaomi 13T Pro में Dimensity 9200+ SoC प्रोसेसर आ सकता है।
  • Xiaomi 13T Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi 13T Pro में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Photo Credit: Twitter/@passionategeekz

Xiaomi ने Xiaomi 13T सीरीज की लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Xiaomi 13T सीरीज 26 सितंबर को बर्लिन, जर्मनी में लॉन्च होगी। कंपनी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई फोटो से यह भी कंफर्म होता है कि Xiaomi 13T सीरीज में Leica-ट्यून कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Xiaomi 13T सीरीज में दो स्मार्टफोन Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro शामिल होंगे। ये स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग पर नजर आ रहे हैं। आइए शाओमी के इन आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

 

Xiaomi 13T के स्पेसिफिकेशंस


पिछली लीक से पता चला है कि Xiaomi 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होगी। फोन में Dimensity 8200 Ultra SoC प्रोसेसर हो सकता है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। अन्य फीचर्स में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी जा सकती है।


Advertisement
Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi 13T Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन Dimensity 9200+ SoC के साथ आ सकता है। इस फोन में 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.