Xiaomi 13 Ultra फोन मात्र 1% बैटरी में चलेगा 60 मिनट!

यह फोन क्वाड रियर कैमरा के साथ बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023 10:19 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन क्वाड रियर कैमरा के साथ बताया गया है।
  • मेन लेंस 50MP का Sony IMX989 सेंसर होगा।
  • फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आने की बात कही गई है।

Xiaomi ने एक टीजर के माध्यम से बताया है कि फोन 1% बैटरी में 60 मिनट चल सकता है।

Photo Credit: news.mydrivers

Xiaomi 13 Ultra के बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी ने हैरान करने देने वाला दावा किया है। Xiaomi ने दावा किया है कि उसका अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra सिर्फ 1% बैटरी में भी 60 मिनट तक चल सकता है। जबकि आमतौर पर देखने में आता है कि 10% बैटरी चार्जिंग रह जाने के बाद फोन कुछ ही मिनटों के अंदर बंद हो जाता है। लेकिन शाओमी का ये फोन 1% बैटरी में भी 1 घंटे तक चलता रहने के लिए दावा किया गया है। इसके पीछे कंपनी ने कौन सी तकनीक बताई है, आइए जानते हैं। 

Xiaomi 13 Ultra फोन लॉन्च में अब बहुत समय नहीं रह गया है। शाओमी 13 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च 18 अप्रैल को होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास चार्जिंग फीचर से पर्दा उठाया है। Mydrivers news के अनुसार, Xiaomi ने एक टीजर के माध्यम से बताया है कि फोन का बैटरी बैकअप बेहद कमाल का होने वाला है, और यह 1% बैटरी में भी 60 मिनट का बैकअप दे सकता है। या फिर 1% बैटरी में 12 मिनट तक कॉल टाइम भी दे सकता है। हालांकि यह केवल तभी संभव होगा, जब फोन बैटरी इमरजेंसी मोड में होगा। इसके पीछे कंपनी की अपनी तकनीक Surge P2 चिप और Surge G1 चिप का इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है। 

Photo Credit: news.mydrivers.com


Advertisement
कंपनी ने नई चिप का इस्तेमाल इसमें किया है। हालांकि Surge P1 चिप को कंपनी ने Xiaomi 12 सीरीज में भी इस्तेमाल किया था। अब इसका नया वर्जन Surge P2 कंपनी ने Xiaomi 13 में इस्तेमाल किया है। जबकि Surge G1 चिप एक नया चिप है, जिसके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जहां तक Surge P1 की बात है, इसे कंपनी बेहतर हीट मैनेजमेंट और चार्जिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती है। 

Xiaomi 13 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कंपनी बहुत ज्यादा फीचर्स की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन यह फोन क्वाड रियर कैमरा के साथ बताया गया है। जिसमें मेन लेंस 50MP का Sony IMX989 सेंसर होगा। अन्य सेंसर्स भी 50MP Sony IMX858 के रूप में मौजूद होंगे। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आने की बात कही गई है। हाल ही में एक आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 4,900mAh बैटरी बताई गई है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग भी इस डिवाइस में देखने को मिल सकती है। वहीं, यह 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहा गया है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 आधारित MIUI 14 के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.7 इंच WQHD+ AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.