• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP के 3 कैमरे और 12GB RAM के साथ होगी Xiaomi 13 Series की एंट्री, लॉन्च से पहले फोटो लीक

50MP के 3 कैमरे और 12GB RAM के साथ होगी Xiaomi 13 Series की एंट्री, लॉन्च से पहले फोटो लीक

शाओमी 13 प्रो की लीक इमेज फोन की कुछ डिटेल्स का खुलासा कर रही है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता कंफर्म नहीं है। इस फोन में कर्व्ड ऐजेस के साथ पंज होल डिस्प्ले दी जा सकती है

50MP के 3 कैमरे और 12GB RAM के साथ होगी Xiaomi 13 Series की एंट्री, लॉन्च से पहले फोटो लीक

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • इस साल नवंबर में Xiaomi 13 सीरीज से पर्दा उठ सकता है।
  • Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro शामिल होने की उम्मीद है।
  • शाओमी 13 प्रो की लीक इमेज फोन की कुछ डिटेल्स का खुलासा कर रही है।
विज्ञापन
इस साल नवंबर में Xiaomi 13 सीरीज से पर्दा उठ सकता है। इस सीरीज में कम से कम दो फोन जैसे कि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro शामिल होने की उम्मीद है। इसमें पहला वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा तो वहीं Pro मॉडल एक बड़ा फोन होगा जैसा कि आपने Xiaomi 12 सीरीज में भी देखा होगा। नवंबर में अनुमानित लॉन्च से पहले Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।
 

Xiaomi 13 Pro  की लीक इमेज


आपको बता दें कि शाओमी 13 प्रो की लीक इमेज फोन की कुछ डिटेल्स का खुलासा कर रही है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता कंफर्म नहीं है। इस फोन में कर्व्ड ऐजेस के साथ पंज होल डिस्प्ले दी जा सकती है, जैसा कि बीते साल आए Xiaomi 12 Pro में भी देखा गया था। पिछली लीक के मुताबिक, Xiaomi 13 Pro में 6.7 इंच की Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो कि 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

फोटो से फोन के ऊपर का लुक नजर आता है। फोटो में देखा जा सकता है कि "Nuwa" कोडनेम और 2210132C मॉडल नंबर Xiaomi 13 Pro से संबंधित है। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा हुआ था कि "Fuxi" कोडनेम प्रो मॉडल का है। हालांकि लीक हुई इमेज के हिसाब से यह कह सकते हैं कि Xiaomi 13 और 13 Pro का कोडनेम Fuxi और Nuwa हो सकता है।

प्रोसेसर के लिए इसमें 3.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है जो कि अघौषित Snapdragon 8 Gen 2 प्लेटफॉर्म मालुम पड़ता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 OS पर बेस्ड MIUI 14 पर काम कर सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM और 3GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट मिल सकता है।

अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 13 Pro के रियर में तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरा होंगे। बैटरी के लिए इसमें सिंगल-सेल बैटरी मिल सकती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 13 Series, Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »