Xiaomi 13 Pro की खरीद पर यहां धांसू ऑफर! 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी और स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री! जानें डिटेल्स

दोनों स्मार्टफोन को अब मलेशिया में भी खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मार्च 2023 20:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.73 इंच का 2K OLED डिस्प्ले है
  • यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है
  • मलेशिया में यूजर्स को VIP आफ्टरसेल सर्विस के तहत एक्स्ट्रा वारंटी मिलेगी

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के बाद इनकी सेल भी कंपनी ने शुरू कर दी है।

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इनकी सेल अब कंपनी ने मलेशिया में शुरू की है। Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिलती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4,820mAh की है। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन के कस्टमर्स को एक खास ऑफर दिया है। क्या है ऑफर, हम आपको बताते हैं। 

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के बाद इनकी सेल भी कंपनी ने शुरू कर दी है। दोनों स्मार्टफोन को अब मलेशिया में भी खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। लेकिन यहां कस्टमर्स को कंपनी एक खास बेनिफिट दे रही है। यहां यूजर्स को VIP आफ्टरसेल सर्विस के तहत एक्स्ट्रा वारंटी कंपनी दे रही है। इसके अलावा स्पेयर फोन सर्विस भी कस्टमर्स को दी जाने की बात कही गई है। Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी गई है। 

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को यदि मलेशिया में कस्टमर खरीदता है तो उसे कंपनी द्वारा दी जाने वाली 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दी जा रही है। यानि कि फोन पर कंपनी पूरे 24 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। इसके अलावा एक और बेनिफिट यहां यूजर्स को दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, अगर कस्टमर अपने क्षतिग्रस्त फोन को 6 महीने के भीतर कंपनी के पास लेकर आता है तो पहली स्क्रीन रिप्लेसमेंट कंपनी फ्री दे रही है। इतना ही नहीं, अगर वारंटी के साथ दिए कारणों में से भी Xiaomi 13 और 13 Pro  किसी कारण से नहीं टूटा है तो 12 महीने के अंदर कंपनी के पास फोन को ले जाकर 1 बार के लिए आउट ऑफ वारंटी तौर पर रिपेयर कराया जा सकता है। बता दें कि यह ऑफर Xiaomi Malaysia के लिए लागू है। 

Xiaomi 13 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro offer, Xiaomi 13 Pro Price

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
  2. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  3. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  4. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  5. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  6. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  8. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  9. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  10. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.