8GB RAM और Dimensity SoC से लैस आएगा Xiaomi 12T, FCC सर्टिफिकेशन से हुआ खुलासा

लिस्टिंग के माध्यम से इस स्मार्टफोन के वेरिएंट और कनेक्टिविटी फीचर्स जैसी कुछ डिटेल्स की जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन Xiaomi 12T नाम के साथ इस साल की तीसरी तिमाही के आखिर या चौथी तिमाही के शुरू में आने की संभावना है।

8GB RAM और Dimensity SoC से लैस आएगा Xiaomi 12T, FCC सर्टिफिकेशन से हुआ खुलासा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 11T Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • L12A (प्लेटो) को Redmi K50S नाम के तौर पर लॉन्च करने होने की संभावना है।
  • Xiaomi 12T Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट आने की संभावना है।
  • Xiaomi 12T एक Dimensity SoC से लैस हो सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हाल ही में 22071212AG मॉडल नंबर वाला एक नया शाओमी फोन अमेरिका में फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग के माध्यम से इस स्मार्टफोन के वेरिएंट और कनेक्टिविटी फीचर्स जैसी कुछ डिटेल्स की जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन Xiaomi 12T नाम के साथ इस साल की तीसरी तिमाही के आखिर या चौथी तिमाही के शुरू में आने की संभावना है।

पुरानी रिपोर्ट्स से साफ होता है कि Xiaomi दो फोन पर काम कर रहा है जिनमें "प्लेटो" और "मेफ्लाई" कोडनेम हैं। इन फोन में 22071212AC/G और 22081212C/G मॉडल नंबर हैं। "सी" और "जी" अक्षर उनके चीनी और ग्लोबल वर्जन का सुझाव देते हैं। इन फोन के संक्षिप्त मॉडल नंबर L12 और L12A हैं।

L12 (mayfly) के चीन में Redmi K50S Pro के तौर पर डेब्यू करने की उम्मीद है। यह ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 12T Pro नाम के साथ आ सकता है। इस फोन के मॉडल नंबर के साथ दो और वेरिएंट 22081212UG और 22081212R हैं। पहले वाला Xiaomi 12T Pro हाइपरचार्ज कहा जाने की उम्मीद है, वहीं दूसरा जापान-एक्सक्लूसिव मोड हो सकता है जो कि Xiaomi 12T Pro के तौर पर आ सकता है।

L12A (प्लेटो) को Redmi K50S नाम के तौर पर लॉन्च करने होने की संभावना है। ग्लोबल मार्केट में इसे Xiaomi 12T बताया जा सकता है। इस फोन का FCC सर्टिफिकेशन आया है, जिसके जरिए इसकी जरूरी जानकारियां सामने आई हैं।

FCC लिस्टिंग से साफ होता है कि Xiaomi 12T वाई-फाई 802.11ax, 5G (7 बैंड), ब्लूटूथ, जीपीएस और एक IR ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। स्टोरेज की बात की जाए यह दो कॉन्फिगरेशन 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में आ सकता है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो Xiaomi 11T में Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया था और 11T Pro में Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया था। वहीं Xiaomi 12T Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट आने की संभावना है, जबकि Xiaomi  12T एक Dimensity SoC से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FCC Certified, Xiaomi 12T Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »