• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक! रेंडर्स से मिले कर्व्ड डिस्प्ले के संकेत...

Xiaomi 12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक! रेंडर्स से मिले कर्व्ड डिस्प्ले के संकेत...

Xiaomi 12 स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये हो सकती है, जो कि इस साल मार्च में लॉन्च हुए Xiaomi 11 Ultra के समान है।

Xiaomi 12 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक! रेंडर्स से मिले कर्व्ड डिस्प्ले के संकेत...
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 की कीमत 69,990 रुपये हो सकती है
  • शाओमी 12 में मिल सकता है कर्व्ड डिस्प्ले
  • फोन में मिल सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Xiaomi 12 कंपनी का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। Xiaomi 12 सीरीज़ में Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, चीनी टेक कंपनी ने शाओमी 12 सीरीज़ से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में सीरीज़ के बेस शाओमी 12 मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की गई है। लीक में फोन के रेंडर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें आगामी फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है।
 

Xiaomi 12 price (expected)

Xiaomi 12 स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये हो सकती है, जो कि इस साल मार्च में लॉन्च हुए Xiaomi 11 Ultra के समान है।
 

Xiaomi 12 standard edition specifications (expected)

Xiaomi 12 की लेटेस्ट लीक की जानकारी OnLeaks और Zoutons द्वारा दी गई है। जैसे कि हमने बताया लीक में फोन के रेंडर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ डुअल एसईडी फ्लैश मौजूद होगी। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। वनीला शाओमी 12 को लेकर जानकारी मिली है कि इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो कि फुल-एचडी प्लस (1,920x1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का होगा। इसके अलावा, दावा किया गया है कि फोन में इन-बिल्ट फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही फोन का डायमेंशन 152.7x 70.0x8.6 mm होगा।

Xiaomi 12 Standard Edition इससे पहले China Compulsory Certification (3C) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। नई लीक से संकेत मिले हैं कि शाओमी 12 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। साथ ही फोन में यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग और वायरलेस क्षमता मौजूद हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। 5जी स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वी5.2 कनेक्टिविटी के साथ डुअल-सिम सपोर्ट मिलेगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • कमियां
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xioami 12, Xiaomi 12 price, Xiaomi 12 Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »